ओसवाल पंप्स का IPO लॉन्च: ₹14,736 में निवेश की शुरुआत, लिस्टिंग 20 जून को

Business

देश की जानी-मानी मोटर और पंप निर्माता कंपनी ओसवाल पंप्स ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज से ओपन कर दिया है। यह इश्यू 17 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी 20 जून को अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी।

ओसवाल पंप्स इस आईपीओ के ज़रिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें से ₹890 करोड़ का हिस्सा फ्रेश इश्यू और ₹497.34 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

निवेश की न्यूनतम राशि ₹14,736
कंपनी ने प्रति शेयर मूल्य का प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 तय किया है। न्यूनतम निवेश के लिए 1 लॉट में 24 शेयर निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई निवेशक कट-ऑफ प्राइस ₹614 पर 1 लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे लगभग ₹14,736 का निवेश करना होगा। वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (312 शेयर) तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लागत ₹1,91,568 तक जाएगी।

विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण
IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित है, जबकि 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और शेष 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रखा गया है।

IPO की रकम का इस्तेमाल
कंपनी इस फंड का उपयोग अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर, ओसवाल सोलार के नए प्लांट, कर्जों की अदायगी, और अन्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।

2003 से लगातार विकास की ओर
वर्ष 2003 में स्थापित ओसवाल पंप्स का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफ़ी व्यापक है, जिसमें सोलर पंप, सबमर्सिबल पंप, मोनाब्लॉक पंप, प्रेशर पंप, इलेक्ट्रिक मोटर, केबल, और इलेक्ट्रिक पैनल शामिल हैं। कंपनी ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत देशभर के विभिन्न राज्यों में 26,270 से अधिक सोलर पंपिंग सिस्टम स्थापित किए हैं। इसके अलावा कंपनी के देशभर में 636 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं और यह 17 देशों को अपने उत्पाद एक्सपोर्ट भी करती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ओसवाल पंप्स का IPO लॉन्च: ₹14,736 में निवेश की शुरुआत, लिस्टिंग 20 जून को

Business

ओसवाल पंप्स इस आईपीओ के ज़रिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें से ₹890 करोड़ का हिस्सा फ्रेश इश्यू और ₹497.34 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

निवेश की न्यूनतम राशि ₹14,736
कंपनी ने प्रति शेयर मूल्य का प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 तय किया है। न्यूनतम निवेश के लिए 1 लॉट में 24 शेयर निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई निवेशक कट-ऑफ प्राइस ₹614 पर 1 लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे लगभग ₹14,736 का निवेश करना होगा। वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (312 शेयर) तक आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लागत ₹1,91,568 तक जाएगी।

विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण
IPO का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित है, जबकि 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और शेष 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रखा गया है।

IPO की रकम का इस्तेमाल
कंपनी इस फंड का उपयोग अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर, ओसवाल सोलार के नए प्लांट, कर्जों की अदायगी, और अन्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए करेगी।

2003 से लगातार विकास की ओर
वर्ष 2003 में स्थापित ओसवाल पंप्स का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफ़ी व्यापक है, जिसमें सोलर पंप, सबमर्सिबल पंप, मोनाब्लॉक पंप, प्रेशर पंप, इलेक्ट्रिक मोटर, केबल, और इलेक्ट्रिक पैनल शामिल हैं। कंपनी ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत देशभर के विभिन्न राज्यों में 26,270 से अधिक सोलर पंपिंग सिस्टम स्थापित किए हैं। इसके अलावा कंपनी के देशभर में 636 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर हैं और यह 17 देशों को अपने उत्पाद एक्सपोर्ट भी करती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/oswal-pumps-launch-ipo-launch-listing-listing-on-june-20/article-24149

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.