शेयर बाजार में हाहाकार, 23,500 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स का भी बुरा हाल

Business News

बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 95.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,431.50 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि, आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर कोहराम मच गया। शुक्रवार को मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरे निशान में खुला बाजार आज कई बार रंग बदलता नजर आया और आखिर में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 95.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,431.50 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि, आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.

77,919.70 से गिरकर 77,099.55 अंकों तक पहुंचा सेंसेक्स

गुरुवार को सेंसेक्स 77,620.21 अंकों पर बंद हुआ था और आज बढ़त के साथ 77,682.59 अंकों पर खुला। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,099.55 अंकों के इंट्राडे लो से 77,919.70 अंकों के इंट्राडे हाई तक का सफर तय किया। इससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज बाजार में कितना उतार-चढ़ाव आया। सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी आज जबरदस्त ऊंच-नीच देखने को मिली। शुक्रवार को निफ्टी ने 23,596.60 अंकों के इंट्राडे हाई से 23,344.35 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा।

आईटी सेक्टर के शेयरों में तूफानी तेजी

हफ्ते के आखिरी दिन, सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि, 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में हुए। हरे निशान में बंद होने वाले 8 में से 4 आईटी के शेयर थे। टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.67 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 3.63 प्रतिशत, एचसीएल टेक 3.13 प्रतिशत, इंफोसिस 2.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत और एनएंडटी के शेयर 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में दर्ज की गई भयानक गिरावट

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 4.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, एनटीपीसी के शेयर 3.78 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.57 प्रतिशत, एसबीआई 2.26 प्रतिशत, सनफार्मा 2.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.89 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.80 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.67 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.65 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.31 प्रतिशत, आईटीसी 1.18 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.10 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में हाहाकार, 23,500 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स का भी बुरा हाल

Business News

भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर कोहराम मच गया। शुक्रवार को मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरे निशान में खुला बाजार आज कई बार रंग बदलता नजर आया और आखिर में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 अंकों पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 95.00 अंकों की गिरावट के साथ 23,431.50 अंकों पर बंद हुआ। हालांकि, आज आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.

77,919.70 से गिरकर 77,099.55 अंकों तक पहुंचा सेंसेक्स

गुरुवार को सेंसेक्स 77,620.21 अंकों पर बंद हुआ था और आज बढ़त के साथ 77,682.59 अंकों पर खुला। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,099.55 अंकों के इंट्राडे लो से 77,919.70 अंकों के इंट्राडे हाई तक का सफर तय किया। इससे ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज बाजार में कितना उतार-चढ़ाव आया। सेंसेक्स की तरह निफ्टी में भी आज जबरदस्त ऊंच-नीच देखने को मिली। शुक्रवार को निफ्टी ने 23,596.60 अंकों के इंट्राडे हाई से 23,344.35 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंचा।

आईटी सेक्टर के शेयरों में तूफानी तेजी

हफ्ते के आखिरी दिन, सेंसेक्स की 30 में 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि, 8 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में हुए। हरे निशान में बंद होने वाले 8 में से 4 आईटी के शेयर थे। टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.67 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 3.63 प्रतिशत, एचसीएल टेक 3.13 प्रतिशत, इंफोसिस 2.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.55 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.26 प्रतिशत और एनएंडटी के शेयर 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में दर्ज की गई भयानक गिरावट

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 4.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही, एनटीपीसी के शेयर 3.78 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.57 प्रतिशत, एसबीआई 2.26 प्रतिशत, सनफार्मा 2.25 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.89 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.80 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.67 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.65 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.31 प्रतिशत, आईटीसी 1.18 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.10 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/outcry-in-the-stock-market-nifty-sensex-also-closed-below/article-7404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.