PNB की धांसू स्कीम! 1.5 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 1 लाख से ज्यादा ब्याज, जानें पूरा गणित

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

PNB FD Scheme में 1.5 लाख रुपये जमा करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 1,07,254 रुपये तक ब्याज मिल सकता है। जानें पूरी FD डिटेल।

PNB FD Scheme: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB इन दिनों अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक अलग-अलग समयावधियों के लिए एफडी पर काफी अच्छे ब्याज दरें देने की पेशकश कर रहा है। खासतौर पर लंबी अवधि की एफडी स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। अगर कोई ग्राहक PNB FD Scheme के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे ब्याज के रूप में 1 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकता है। ऐसे में यह स्कीम सुरक्षित निवेश पसंद करने वालों के बीच काफी चर्चित हो रही है।

PNB 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी की सुविधा प्रदान करता है। बैंक की कुछ विशेष समयावधि वाली योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 444 दिनों की एफडी पर बैंक 7.40 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि 5 से 10 साल की लंबी अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 6 से 6.80 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दरें और भी बेहतर हैं। लंबे समय तक निवेश करने वाले ग्राहकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।

अगर कोई सामान्य नागरिक PNB की 8 साल की एफडी स्कीम में 1.5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,35,901 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें करीब 85,901 रुपये ब्याज के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम और भी फायदेमंद साबित हो रही है। अगर वे इसी अवधि के लिए 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 2,57,254 रुपये मिल सकते हैं, अर्थात् करीब 1,07,254 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में। अधिकारियों के मुताबिक, बैंक 5 से 10 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का भी लाभ दे रहा है।

हालांकि, निवेश करने से पहले ब्याज दरों और नियमों की पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि बैंक समय-समय पर अपनी एफडी दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से जानकारी लेना सबसे अच्छा रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

PNB की धांसू स्कीम! 1.5 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा 1 लाख से ज्यादा ब्याज, जानें पूरा गणित

बिजनेस डेस्क

PNB FD Scheme: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB इन दिनों अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। बैंक अलग-अलग समयावधियों के लिए एफडी पर काफी अच्छे ब्याज दरें देने की पेशकश कर रहा है। खासतौर पर लंबी अवधि की एफडी स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। अगर कोई ग्राहक PNB FD Scheme के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे ब्याज के रूप में 1 लाख रुपये से ज्यादा मिल सकता है। ऐसे में यह स्कीम सुरक्षित निवेश पसंद करने वालों के बीच काफी चर्चित हो रही है।

PNB 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी की सुविधा प्रदान करता है। बैंक की कुछ विशेष समयावधि वाली योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 444 दिनों की एफडी पर बैंक 7.40 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि 5 से 10 साल की लंबी अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को लगभग 6 से 6.80 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दरें और भी बेहतर हैं। लंबे समय तक निवेश करने वाले ग्राहकों को बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।

अगर कोई सामान्य नागरिक PNB की 8 साल की एफडी स्कीम में 1.5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,35,901 रुपये मिल सकते हैं, जिसमें करीब 85,901 रुपये ब्याज के तौर पर शामिल होंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्कीम और भी फायदेमंद साबित हो रही है। अगर वे इसी अवधि के लिए 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें मैच्योरिटी पर कुल 2,57,254 रुपये मिल सकते हैं, अर्थात् करीब 1,07,254 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में। अधिकारियों के मुताबिक, बैंक 5 से 10 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का भी लाभ दे रहा है।

हालांकि, निवेश करने से पहले ब्याज दरों और नियमों की पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि बैंक समय-समय पर अपनी एफडी दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसीलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से जानकारी लेना सबसे अच्छा रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/pnbs-cool-scheme-you-will-get-more-than-rs-1/article-53925

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.