शेयर बाजार में दमदार ओपनिंग: सेंसेक्स 430 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के करीब; टेक और बैंकिंग शेयरों में रैली

Business News

हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार के लिए जबरदस्त रही है।

सोमवार को घरेलू बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 430.12 अंकों की उछाल के साथ 78,983.32 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 115.80 अंकों की मजबूती के साथ 23,967.45 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी अब 24,000 के स्तर को छूने के करीब पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते भी दिखी थी तगड़ी तेजी

पिछला सप्ताह भी शेयर बाजार के लिए शानदार रहा। पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 3,395.94 अंकों की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी 1,023.1 अंक चढ़ा। बीते गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में तेजी जारी रही थी, जब सेंसेक्स 1,509 अंक और निफ्टी 414 अंक उछले थे।

इन स्टॉक्स में दिखा जोश

आज के शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज स्टॉक्स ने तेजी दिखाई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे शेयरों में निवेशकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक सुधारों के चलते बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या निफ्टी 24,000 का स्तर पार कर पाएगा और सेंसेक्स 79,000 के पार निकलकर नया रिकॉर्ड बना पाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में दमदार ओपनिंग: सेंसेक्स 430 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के करीब; टेक और बैंकिंग शेयरों में रैली

Business News

सोमवार को घरेलू बाजार में कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स 430.12 अंकों की उछाल के साथ 78,983.32 अंक पर खुला। वहीं, निफ्टी 115.80 अंकों की मजबूती के साथ 23,967.45 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी अब 24,000 के स्तर को छूने के करीब पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते भी दिखी थी तगड़ी तेजी

पिछला सप्ताह भी शेयर बाजार के लिए शानदार रहा। पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 3,395.94 अंकों की बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी 1,023.1 अंक चढ़ा। बीते गुरुवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में तेजी जारी रही थी, जब सेंसेक्स 1,509 अंक और निफ्टी 414 अंक उछले थे।

इन स्टॉक्स में दिखा जोश

आज के शुरुआती कारोबार में कई दिग्गज स्टॉक्स ने तेजी दिखाई। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे शेयरों में निवेशकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल संकेतों और घरेलू आर्थिक सुधारों के चलते बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या निफ्टी 24,000 का स्तर पार कर पाएगा और सेंसेक्स 79,000 के पार निकलकर नया रिकॉर्ड बना पाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/powerful-opening-sensex-in-the-stock-market-up-430-points/article-18160

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.