हवाई सफर सस्ता करने की तैयारी: अब बिना मील के टिकट बुक करने का विकल्प, यात्रियों को सीधा फायदा

Business News

बढ़ती लागत और बदलते बाजार के दबाव के बीच Air India अपनी सेवाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। एयरलाइन अब यात्रियों को ज्यादा लचीलापन देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिसके तहत फ्लाइट टिकट के साथ मिलने वाली सुविधाओं को अलग-अलग किया जाएगा।

दरअसल, कंपनी ऐसी व्यवस्था लाने की योजना बना रही है जिसमें छोटी अवधि की उड़ानों—खासतौर पर घरेलू और दो घंटे से कम समय वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स—में खाने की सुविधा अनिवार्य नहीं होगी। इसका सीधा मतलब है कि अगर कोई यात्री भोजन नहीं लेना चाहता, तो उसे टिकट के किराये में राहत मिल सकती है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस विकल्प से यात्रियों को करीब ₹250 या उससे अधिक की बचत हो सकती है।

सिर्फ इकोनॉमी क्लास ही नहीं, बल्कि बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए भी नई सोच पर काम किया जा रहा है। एयरलाइन एयरपोर्ट लाउंज जैसी सेवाओं को भी टिकट से अलग करने पर विचार कर रही है। अक्सर देखा जाता है कि कई यात्री सीधे बोर्डिंग के समय एयरपोर्ट पहुंचते हैं और लाउंज का उपयोग नहीं करते। ऐसे में वे बिना इस सुविधा के सस्ता टिकट चुन सकेंगे।

उधर, बढ़ते खर्च के चलते एयर इंडिया ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में भी कमी की है। खासतौर पर लंबी दूरी के रूट्स—जैसे अमेरिका, कनाडा और यूरोप—पर उड़ानों की आवृत्ति घटाई गई है। हालांकि सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं की गई हैं, बल्कि मांग के हिसाब से संचालन किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में इजाफा, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट और वैश्विक हालात के चलते एयरलाइंस पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में कंपनियां नए मॉडल अपनाकर लागत को संतुलित करने की कोशिश कर रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण

हवाई सफर सस्ता करने की तैयारी: अब बिना मील के टिकट बुक करने का विकल्प, यात्रियों को सीधा फायदा

Business News

बढ़ती लागत और बदलते बाजार के दबाव के बीच Air India अपनी सेवाओं में बड़ा बदलाव करने जा रही है। एयरलाइन अब यात्रियों को ज्यादा लचीलापन देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिसके तहत फ्लाइट टिकट के साथ मिलने वाली सुविधाओं को अलग-अलग किया जाएगा।

दरअसल, कंपनी ऐसी व्यवस्था लाने की योजना बना रही है जिसमें छोटी अवधि की उड़ानों—खासतौर पर घरेलू और दो घंटे से कम समय वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स—में खाने की सुविधा अनिवार्य नहीं होगी। इसका सीधा मतलब है कि अगर कोई यात्री भोजन नहीं लेना चाहता, तो उसे टिकट के किराये में राहत मिल सकती है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस विकल्प से यात्रियों को करीब ₹250 या उससे अधिक की बचत हो सकती है।

सिर्फ इकोनॉमी क्लास ही नहीं, बल्कि बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए भी नई सोच पर काम किया जा रहा है। एयरलाइन एयरपोर्ट लाउंज जैसी सेवाओं को भी टिकट से अलग करने पर विचार कर रही है। अक्सर देखा जाता है कि कई यात्री सीधे बोर्डिंग के समय एयरपोर्ट पहुंचते हैं और लाउंज का उपयोग नहीं करते। ऐसे में वे बिना इस सुविधा के सस्ता टिकट चुन सकेंगे।

उधर, बढ़ते खर्च के चलते एयर इंडिया ने अपनी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में भी कमी की है। खासतौर पर लंबी दूरी के रूट्स—जैसे अमेरिका, कनाडा और यूरोप—पर उड़ानों की आवृत्ति घटाई गई है। हालांकि सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं की गई हैं, बल्कि मांग के हिसाब से संचालन किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में इजाफा, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट और वैश्विक हालात के चलते एयरलाइंस पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में कंपनियां नए मॉडल अपनाकर लागत को संतुलित करने की कोशिश कर रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/preparation-to-make-air-travel-cheaper-now-option-to-book/article-52527

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.