प्रॉक्टर एंड गैंबल करेगी 7,000 नौकरियों की कटौती, कुछ बाजारों में बंद होंगी उत्पादों की बिक्री

Business News

अमेरिकी एफएमसीजी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (P&G) अगले दो सालों में अपने वैश्विक कार्यबल में लगभग 7,000 नौकरियों में कटौती करेगी।

यह कदम कंपनी के व्यापक पुनर्गठन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बढ़ती लागत और आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखना है। टाइड डिटर्जेंट और पैम्पर्स डायपर जैसी लोकप्रिय उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी ने यह घोषणा पेरिस में डॉयचे बैंक उपभोक्ता सम्मेलन के दौरान की।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी आंद्रे शुल्टेन ने बताया कि यह कटौती उनके वैश्विक कर्मचारियों का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा होगी, जबकि गैर-विनिर्माण पदों पर यह प्रतिशत करीब 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रॉक्टर एंड गैंबल कुछ बाजारों में अपने कुछ उत्पादों की बिक्री भी बंद कर देगा, जिसके बारे में जुलाई में अधिक जानकारी दी जाएगी।

शुल्टेन ने कहा, "यह पुनर्गठन योजना हमारे दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हालांकि ये मौजूदा चुनौतियों का तत्काल समाधान नहीं है।"

शेयर बाजार में दिखा असर

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर कंपनी के शेयर 28.95 रुपये यानी 0.52% की गिरावट के साथ 5,576.75 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान शेयरों का इंट्राडे लो 5,535.55 रुपये और हाई 5,635.30 रुपये रहा। कंपनी के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के करीब हैं, जो 5,939.80 रुपये है, जबकि 52-सप्ताह का निचला स्तर 4,730 रुपये दर्ज किया गया है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड का वर्तमान मार्केट कैप 9,257.06 करोड़ रुपये है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

प्रॉक्टर एंड गैंबल करेगी 7,000 नौकरियों की कटौती, कुछ बाजारों में बंद होंगी उत्पादों की बिक्री

Business News

यह कदम कंपनी के व्यापक पुनर्गठन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बढ़ती लागत और आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखना है। टाइड डिटर्जेंट और पैम्पर्स डायपर जैसी लोकप्रिय उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी ने यह घोषणा पेरिस में डॉयचे बैंक उपभोक्ता सम्मेलन के दौरान की।

कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी आंद्रे शुल्टेन ने बताया कि यह कटौती उनके वैश्विक कर्मचारियों का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा होगी, जबकि गैर-विनिर्माण पदों पर यह प्रतिशत करीब 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रॉक्टर एंड गैंबल कुछ बाजारों में अपने कुछ उत्पादों की बिक्री भी बंद कर देगा, जिसके बारे में जुलाई में अधिक जानकारी दी जाएगी।

शुल्टेन ने कहा, "यह पुनर्गठन योजना हमारे दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, हालांकि ये मौजूदा चुनौतियों का तत्काल समाधान नहीं है।"

शेयर बाजार में दिखा असर

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई पर कंपनी के शेयर 28.95 रुपये यानी 0.52% की गिरावट के साथ 5,576.75 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान शेयरों का इंट्राडे लो 5,535.55 रुपये और हाई 5,635.30 रुपये रहा। कंपनी के शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के करीब हैं, जो 5,939.80 रुपये है, जबकि 52-सप्ताह का निचला स्तर 4,730 रुपये दर्ज किया गया है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड का वर्तमान मार्केट कैप 9,257.06 करोड़ रुपये है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/proctor-gamble-will-cut-7000-jobs-and-sell-products/article-23350

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.