- Hindi News
- बिजनेस
- आज से रेल यात्रा महंगी: 215 किमी से ज्यादा सफर पर बढ़ा किराया, भोपाल–दिल्ली जाने में 16 रुपये अतिरिक...
आज से रेल यात्रा महंगी: 215 किमी से ज्यादा सफर पर बढ़ा किराया, भोपाल–दिल्ली जाने में 16 रुपये अतिरिक्त
बिजनेस डेस्क
भारतीय रेलवे ने प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाया यात्री किराया, पहले से बुक टिकट पर नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क
भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। 26 दिसंबर 2025 से रेल किराए में बढ़ोतरी लागू हो गई है। नए नियमों के तहत 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिन यात्रियों ने 26 दिसंबर से पहले टिकट बुक कर लिया है, उनसे किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी केवल नई बुकिंग पर लागू होगी। यानी आज या इसके बाद ऑनलाइन, काउंटर या ट्रेन में टीटीई के माध्यम से टिकट बनवाने पर संशोधित किराया ही मान्य होगा। उदाहरण के तौर पर भोपाल से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब लगभग 16 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने पर करीब 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
पहले से बुक टिकट पर राहत
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर न तो कोई अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा और न ही टिकट में संशोधित किराया दर्शाया जाएगा। इससे उन यात्रियों को राहत मिली है, जिन्होंने पहले से अपनी यात्रा की योजना बना ली थी।
किन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर
रेलवे ने छोटे रूट पर सफर करने वालों को राहत दी है। 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, मंथली सीजन टिकट (MST) और उपनगरीय लोकल ट्रेनों के किराए भी पहले जैसे ही रहेंगे। इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
कितनी बढ़ेगी आम यात्रियों की लागत
लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर यह असर साफ दिखाई देगा। जैसे गुजरात के आनंद जंक्शन से बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के बीच करीब 2067 किलोमीटर की दूरी है। इस रूट पर नए और पुराने किराए में लगभग 45 रुपये का अंतर देखा जा रहा है। हालांकि, रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी सीमित और संतुलित रखी गई है।
रेलवे ने क्यों बढ़ाया किराया
रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी, ईंधन खर्च, कर्मचारियों के वेतन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेलवे का अनुमान है कि इस किराया संशोधन से उसे सालाना करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी, जिसका इस्तेमाल नई ट्रेनों, ट्रैक सुधार और स्टेशन आधुनिकीकरण में किया जाएगा।
साल में दूसरी बार बदलाव
गौरतलब है कि यह इस साल दूसरी बार है जब रेल किराए में बदलाव किया गया है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणी के किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई थी।
कुल मिलाकर, रेलवे ने एक ओर लंबी दूरी के यात्रियों पर हल्का भार डाला है, तो दूसरी ओर रोजमर्रा के यात्रियों और छोटे रूट पर सफर करने वालों को राहत देकर संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है।
----------------------------------------------------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!o
-----------------

👉 आज ही जुड़िए