- Hindi News
- बिजनेस
- RBI ने PhonePe को दी बड़ी छूट, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बढ़ेगा दबदबा
RBI ने PhonePe को दी बड़ी छूट, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बढ़ेगा दबदबा
BUSINESS NEWS
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनटेक कंपनी PhonePe को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है।
दिवाली से पहले यह कदम कंपनी के लिए बड़ा उपहार साबित होगा। अब PhonePe दुकानदारों और छोटे-मध्यम व्यवसायों (SME) को पेमेंट कलेक्ट करने और सेटल करने की सुविधा आसानी से प्रदान कर सकेगा।
पहले PhonePe केवल ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करता था, लेकिन अब एग्रीगेटर के रूप में यह व्यवसायों को डिजिटल लेनदेन में पूरी तरह मदद करेगा। इस फैसले से PhonePe छोटे व्यवसायों को बेहतर सर्विस देने में सक्षम होगा और अपना मर्चेंट नेटवर्क तेजी से बढ़ा सकेगा।
PhonePe के मर्चेंट बिजनेस के सीबीओ युवराज सिंह शेखावत का कहना है कि यह एग्रीगेटर खास तौर पर उन व्यवसायों के लिए लाभकारी होगा, जिन्हें पहले डिजिटल पेमेंट सुविधाओं का लाभ पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाता था।
PhonePe की ताकत
2016 में शुरू हुई PhonePe अब भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनियों में शामिल है। इसके 65 करोड़ से ज्यादा यूजर्स, 4.5 करोड़ मर्चेंट्स का नेटवर्क और 36 करोड़ से अधिक डेली ट्रांजैक्शन्स हैं। कंपनी का पोर्टफोलियो पेमेंट्स, लेंडिंग, इंश्योरेंस, वेल्थ प्रोडक्ट्स, हाइपरलोकल ई-कॉमर्स और इंडस ऐपस्टोर तक फैला हुआ है।
ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर क्या करता है?
-
मर्चेंट ऑनबोर्डिंग: व्यवसाय एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर साइन अप करता है, जिसमें KYC और बिजनेस डिटेल्स वेरिफिकेशन होती है।
-
पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन: एग्रीगेटर मर्चेंट की वेबसाइट या ऐप में अपना पेमेंट गेटवे जोड़ता है।
-
कई पेमेंट विकल्प: क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग और वॉलेट्स जैसे PhonePe, Google Pay आदि।
-
पेमेंट प्रोसेसिंग: ग्राहक द्वारा पेमेंट होते ही एग्रीगेटर बैंक और कार्ड नेटवर्क के साथ समन्वय करता है। सफल या असफल ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिलती है।
इस नई मंजूरी से PhonePe डिजिटल पेमेंट मार्केट में और मजबूत स्थिति हासिल करेगा और छोटे व्यवसायों के लिए पेमेंट प्रोसेस को और आसान बनाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए