ग्राहकों के KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने को लेकर RBI गवर्नर ने बैंकों से कही ये बात, कहा- इससे सबका भला होगा

Business News

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि​​ मिससेलिंग, डिजिटल धोखाधड़ी और आक्रामक वसूली प्रथाएं सहित अन्य क्षेत्रों में बैंकों को ग्राहक सेवा के दृष्टिकोण से ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बैंकों को एक खास सलाह दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) डॉक्यूमेंट्स के लिए अपने कस्टमर्स को बार-बार फोन करने से बचें। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एक बार ग्राहक द्वारा वित्तीय संस्थान को दस्तावेज जमा कराने के बाद, हम उन्हीं दस्तावेजों को दोबारा हासिल करने पर जोर न दें। गवर्नर ​​ने उद्योग में प्रतिस्पर्धा की याद दिलाते हुए कहा कि बैंकों को कस्टमर सर्विस में सुधार करने की जरूरत है, न सिर्फ इसलिए कि ऐसा करना उनका कर्तव्य है, बल्कि इसलिए भी कि यह उनके खुद के हित में है। 

बार-बार फोन करने को अपरिहार्य असुविधा बताया

खबर के मुताबिक, गवर्नर ने स्पष्ट किया कि किसी वित्तीय नियामक की देखरेख वाली इकाई को डॉक्यूमेंट्स जमा कराने से दूसरे लोगों के लिए एक ही डेटाबेस से उन तक पहुंचना संभव हो जाता है। बार-बार अनुरोध करने को उन्होंने अपरिहार्य असुविधा बताया। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अधिकांश बैंकों और एनबीएफसी ने अपनी शाखाओं या कार्यालयों को केंद्रीय डेटाबेस से जानकारी तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते ग्राहकों को अपरिहार्य असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसे पहले ही सुगम बनाया जा सकता है। यह सभी के हित में होगा।

बैंक ग्राहक लगातार कर रहे हैं शिकायत

केंद्रीय बैंक की तरफ से यह कमेंट ऐसे समय में आया है जब बैंक ग्राहक बार-बार केवाईसी दोबारा जमा कराने के अनुरोधों के चलते असुविधा की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं। मल्होत्रा ​​ने बैंकों को ग्राहकों की शिकायतों को गलत तरीके से कैटेगराइज करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना घोर विनियामक उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में बैंकों को 1 करोड़ ग्राहक शिकायतें मिलीं और अगर दूसरी विनियमित संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों को शामिल किया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। गवर्नर ने कहा कि इनमें से 57 प्रतिशत के लिए आरबीआई लोकपाल द्वारा मध्यस्थता या हस्तक्षेप की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आप सभी सहमत होंगे कि यह एक अत्यधिक असंतोषजनक स्थिति है और हमें इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैंकों को कस्टमर सर्विस में सुधार करने की जरूरत

उन्होंने बैंकों के नेतृत्व को सलाह दी कि प्रबंध निदेशकों से लेकर शाखा प्रबंधकों तक को शिकायत निवारण के लिए हर सप्ताह समय निकालना चाहिए। मल्होत्रा ​​ने कहा कि यह सभी बैंकों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे मुद्दों को अनसुलझा छोड़ दिया जाए, तो वे उपभोक्ताओं के विश्वास को कमजोर कर सकते हैं और पूरे ईकोसिस्टम को खराब कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिकायतों को उपद्रव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बार-बार शिकायतें आने से बचना ज़रूरी है, क्योंकि वे प्रणालीगत खामियों को उजागर करती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ग्राहकों के KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने को लेकर RBI गवर्नर ने बैंकों से कही ये बात, कहा- इससे सबका भला होगा

Business News

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बैंकों को एक खास सलाह दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) डॉक्यूमेंट्स के लिए अपने कस्टमर्स को बार-बार फोन करने से बचें। पीटीआई की खबर के मुताबिक, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एक बार ग्राहक द्वारा वित्तीय संस्थान को दस्तावेज जमा कराने के बाद, हम उन्हीं दस्तावेजों को दोबारा हासिल करने पर जोर न दें। गवर्नर ​​ने उद्योग में प्रतिस्पर्धा की याद दिलाते हुए कहा कि बैंकों को कस्टमर सर्विस में सुधार करने की जरूरत है, न सिर्फ इसलिए कि ऐसा करना उनका कर्तव्य है, बल्कि इसलिए भी कि यह उनके खुद के हित में है। 

बार-बार फोन करने को अपरिहार्य असुविधा बताया

खबर के मुताबिक, गवर्नर ने स्पष्ट किया कि किसी वित्तीय नियामक की देखरेख वाली इकाई को डॉक्यूमेंट्स जमा कराने से दूसरे लोगों के लिए एक ही डेटाबेस से उन तक पहुंचना संभव हो जाता है। बार-बार अनुरोध करने को उन्होंने अपरिहार्य असुविधा बताया। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अधिकांश बैंकों और एनबीएफसी ने अपनी शाखाओं या कार्यालयों को केंद्रीय डेटाबेस से जानकारी तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते ग्राहकों को अपरिहार्य असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसे पहले ही सुगम बनाया जा सकता है। यह सभी के हित में होगा।

बैंक ग्राहक लगातार कर रहे हैं शिकायत

केंद्रीय बैंक की तरफ से यह कमेंट ऐसे समय में आया है जब बैंक ग्राहक बार-बार केवाईसी दोबारा जमा कराने के अनुरोधों के चलते असुविधा की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं। मल्होत्रा ​​ने बैंकों को ग्राहकों की शिकायतों को गलत तरीके से कैटेगराइज करने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना घोर विनियामक उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में बैंकों को 1 करोड़ ग्राहक शिकायतें मिलीं और अगर दूसरी विनियमित संस्थाओं के खिलाफ शिकायतों को शामिल किया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। गवर्नर ने कहा कि इनमें से 57 प्रतिशत के लिए आरबीआई लोकपाल द्वारा मध्यस्थता या हस्तक्षेप की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आप सभी सहमत होंगे कि यह एक अत्यधिक असंतोषजनक स्थिति है और हमें इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैंकों को कस्टमर सर्विस में सुधार करने की जरूरत

उन्होंने बैंकों के नेतृत्व को सलाह दी कि प्रबंध निदेशकों से लेकर शाखा प्रबंधकों तक को शिकायत निवारण के लिए हर सप्ताह समय निकालना चाहिए। मल्होत्रा ​​ने कहा कि यह सभी बैंकों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे मुद्दों को अनसुलझा छोड़ दिया जाए, तो वे उपभोक्ताओं के विश्वास को कमजोर कर सकते हैं और पूरे ईकोसिस्टम को खराब कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिकायतों को उपद्रव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बार-बार शिकायतें आने से बचना ज़रूरी है, क्योंकि वे प्रणालीगत खामियों को उजागर करती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/rbi-governor-told-the-banks-about-submitting-customers-kyc-documents/article-14390

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.