सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, निफ्टी पहली बार 25,100 पार

Business

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 जून को भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1046 अंकों की तेजी के साथ 82,408 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 319 अंक चढ़कर 25,112 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

बाजार की इस रफ्तार में बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर ने मुख्य भूमिका निभाई। NSE के रियल्टी इंडेक्स में 2.11% की उछाल रही, जबकि बैंकिंग, IT, फार्मा और मेटल सेक्टर्स में भी 1.6% तक की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बढ़त रही। एयरटेल, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.2% तक की मजबूती आई। वहीं, मारुति, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर थोड़े कमजोर रहे।

बाजार में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. जियो-पॉलिटिकल तनाव में नरमी की उम्मीद:
    निवेशकों को भरोसा है कि ईरान-इजराइल टकराव जल्द ही शांत हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संभावित हस्तक्षेप को लेकर संकेत मिले हैं।

  2. विदेशी और घरेलू निवेशकों का समर्थन:
    विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को ₹934.62 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹605.97 करोड़ की नेट खरीदारी की। इससे बाजार में मजबूती आई।

  3. RBI की पॉलिसी में राहत:
    आरबीआई ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए बैंकों और एनबीएफसी को प्रोविजनिंग नियमों में ढील दी है। इससे बैंकिंग सेक्टर को राहत मिली और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

  • जापान का निक्केई 85 अंक गिरकर 38,403 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 1.48% की तेजी के साथ 3,022 पर रहा।

  • हांगकांग का हैंगसेंग 1.26% चढ़कर 23,530 पर बंद हुआ।

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की गिरावट के साथ 3,360 पर बंद हुआ।

IPOs में भी दिखा निवेशकों का उत्साह

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड के IPO में आज बिडिंग का अंतिम दिन था। कंपनी ₹499.60 करोड़ जुटाने जा रही है। 25 जून को इसके शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, निफ्टी पहली बार 25,100 पार

Business

बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी

बाजार की इस रफ्तार में बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर ने मुख्य भूमिका निभाई। NSE के रियल्टी इंडेक्स में 2.11% की उछाल रही, जबकि बैंकिंग, IT, फार्मा और मेटल सेक्टर्स में भी 1.6% तक की तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बढ़त रही। एयरटेल, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.2% तक की मजबूती आई। वहीं, मारुति, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर थोड़े कमजोर रहे।

बाजार में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. जियो-पॉलिटिकल तनाव में नरमी की उम्मीद:
    निवेशकों को भरोसा है कि ईरान-इजराइल टकराव जल्द ही शांत हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संभावित हस्तक्षेप को लेकर संकेत मिले हैं।

  2. विदेशी और घरेलू निवेशकों का समर्थन:
    विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को ₹934.62 करोड़ और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹605.97 करोड़ की नेट खरीदारी की। इससे बाजार में मजबूती आई।

  3. RBI की पॉलिसी में राहत:
    आरबीआई ने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए बैंकों और एनबीएफसी को प्रोविजनिंग नियमों में ढील दी है। इससे बैंकिंग सेक्टर को राहत मिली और निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला प्रदर्शन

  • जापान का निक्केई 85 अंक गिरकर 38,403 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 1.48% की तेजी के साथ 3,022 पर रहा।

  • हांगकांग का हैंगसेंग 1.26% चढ़कर 23,530 पर बंद हुआ।

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की गिरावट के साथ 3,360 पर बंद हुआ।

IPOs में भी दिखा निवेशकों का उत्साह

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड के IPO में आज बिडिंग का अंतिम दिन था। कंपनी ₹499.60 करोड़ जुटाने जा रही है। 25 जून को इसके शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/record-speed-in-stock-market-on-the-last-day-of/article-24945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.