- Hindi News
- बिजनेस
- सेंसेक्स 70 अंक चढ़कर 80,288 पर बंद, निफ्टी फ्लैट 24,336 पर रहा, रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयरों
सेंसेक्स 70 अंक चढ़कर 80,288 पर बंद, निफ्टी फ्लैट 24,336 पर रहा, रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी
Business
शेयर बाजार में आज (29 अप्रैल) फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 70 अंक की बढ़त के साथ 80,288 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही और यह 24,336 पर बंद हुआ।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी रही। रिलायंस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.2% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और सनफार्मा के शेयरों में 2.3% से ज्यादा की गिरावट आई।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट आई। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में फार्मा (1.06%), मेटल (0.95%) और मीडिया (0.79%) में गिरावट रही, जबकि IT में 1.23% की बढ़त दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट का हाल
जापान का निक्केई आज बंद है, जबकि कोरिया का कोस्पी 16 अंक (0.65%) बढ़कर 2,565 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ 3,286 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 36 अंक (0.16%) चढ़कर 22,008 पर बंद हुआ। अमेरिका के डाउ जोन्स में 114 अंक (0.28%) की तेजी रही और नैस्डेक में 17 अंक (0.097%) की बढ़त हुई।
विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में निवेश
विदेशी निवेशकों (FII) ने बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजारों में 17,425 करोड़ रुपए का निवेश किया। 28 अप्रैल को FII ने 2,474.10 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 2,817.64 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
एथर एनर्जी के IPO का दूसरा दिन
एथर एनर्जी का IPO 28 अप्रैल से ओपन हो गया है और निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकते हैं। इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है, और कंपनी 8.18 करोड़ शेयरों के जरिए ₹8,750 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है।
शेयर बाजार में 1000 अंक की तेजी (28 अप्रैल)
28 अप्रैल को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,005 अंक (1.27%) की बढ़त के साथ 80,218 पर और निफ्टी 289 अंक (1.20%) बढ़कर 24,328 पर बंद हुआ। बैंकिंग, मेटल और फार्मा सेक्टर में तेजी रही, जबकि FMCG और IT शेयरों में दबाव था।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए