रिलायंस इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र में करेगी 3.05 लाख करोड़ का निवेश, इतने लोगों को मिलेगी जॉब

Business News

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया है. कंपनी महाराष्ट्र में भारी निवेश करेगी, जो आने वाले समय में लाखों जॉब्स जेनरेट करेगा. पढ़ें ये खबर...

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने आज एक बड़ा ऐलान किया.रिलायंस इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र में 3.05 लाख करोड़ का बड़ा निवेश करने जा रही है जिससे राज्य में 3 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. इस निवेश के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से इतर रिलायंस इंडस्ट्रीज और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक एमओयू पर साइन किए गए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अनंत अंबानी दोनों ने इस एमओयू साइन होने की जानकारी साझा की. रिलायंस इंडस्ट्रीज ये निवेश अलग-अलग सेक्टर में करेगी.

रिटेल से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक में जॉब्स

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने जानकारी दी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हुए समझौते से राज्य में न्यू एनर्जी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लाखों रोजगार पैदा होंगे. अनंत अंबानी की लीडरशिप में ये निवेश पूरा होगा.

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा, ”यह मेरे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का मौका है कि हम इस एमओयू को साइन कर रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज हमेशा से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके नए भारत के विचार के लिए प्रतिबद्ध रहाा है. भारत में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप के रूप में हम पूरे देश में फैले हैं और एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते रहेंगे.”

अनंत ने की पीएम मोदी की तारीफ

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विचार की सराहना की. साथ ही भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में महाराष्ट्र की भूमिका के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार की भी सराहना की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रिलायंस इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र में करेगी 3.05 लाख करोड़ का निवेश, इतने लोगों को मिलेगी जॉब

Business News

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने आज एक बड़ा ऐलान किया.रिलायंस इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र में 3.05 लाख करोड़ का बड़ा निवेश करने जा रही है जिससे राज्य में 3 लाख से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. इस निवेश के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से इतर रिलायंस इंडस्ट्रीज और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक एमओयू पर साइन किए गए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अनंत अंबानी दोनों ने इस एमओयू साइन होने की जानकारी साझा की. रिलायंस इंडस्ट्रीज ये निवेश अलग-अलग सेक्टर में करेगी.

रिटेल से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक में जॉब्स

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने जानकारी दी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ हुए समझौते से राज्य में न्यू एनर्जी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और हाई-टेक मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में लाखों रोजगार पैदा होंगे. अनंत अंबानी की लीडरशिप में ये निवेश पूरा होगा.

इस मौके पर अनंत अंबानी ने कहा, ”यह मेरे और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का मौका है कि हम इस एमओयू को साइन कर रहे हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज हमेशा से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके नए भारत के विचार के लिए प्रतिबद्ध रहाा है. भारत में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप के रूप में हम पूरे देश में फैले हैं और एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते रहेंगे.”

अनंत ने की पीएम मोदी की तारीफ

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विचार की सराहना की. साथ ही भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में महाराष्ट्र की भूमिका के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य सरकार की भी सराहना की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/reliance-industries-will-invest-rs-305-lakh-crore-in-maharashtra/article-8297

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.