प्रवासी मजदूरों को राहत: 5KG गैस सिलेंडर की लिमिट दोगुनी

बिजनेस न्यूज

On

डेली कोटा दोगुना, बिना एड्रेस प्रूफ खरीद की सुविधा; गैस सप्लाई संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई पर पड़ रहे वैश्विक असर के बीच बड़ा फैसला लेते हुए 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली कोटा दोगुना कर दिया है। यह अतिरिक्त कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा, जिससे उन्हें आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

सरकार के मुताबिक, यह निर्णय हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लिया गया है। 2-3 मार्च की औसत बिक्री के आधार पर अतिरिक्त सप्लाई तय की गई है, जो पहले निर्धारित 20% सीमा से अलग होगी।

बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा सिलेंडर
सरकार ने छोटे सिलेंडर की उपलब्धता आसान बनाने के लिए नियमों में भी ढील दी है। अब 5 किलो का गैस सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के खरीदा जा सकेगा। इसके लिए किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट की जरूरत नहीं होगी।
ग्राहक केवल एक वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर ले सकते हैं। इस फैसले का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना है, जिनके पास स्थायी पता नहीं है।

सप्लाई बढ़ाने के पीछे वजह
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को करीब 90 हजार यूनिट की बिक्री दर्ज की गई। बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

कहां से मिलेंगे छोटे सिलेंडर
यह सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और चुनिंदा किराना दुकानों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर विशेष सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां उपभोक्ताओं को जानकारी और सहायता दी जा रही है।

कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर 1400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 36 एजेंसियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राथमिकता में घरेलू उपभोक्ता
रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल सप्लाई में करीब 30% की कटौती की गई है। घरेलू उपयोग, अस्पतालों और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार का कहना है कि गैस सप्लाई की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2026 By Nitin Trivedi

प्रवासी मजदूरों को राहत: 5KG गैस सिलेंडर की लिमिट दोगुनी

बिजनेस न्यूज

केंद्र सरकार ने रसोई गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई पर पड़ रहे वैश्विक असर के बीच बड़ा फैसला लेते हुए 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडरों का डेली कोटा दोगुना कर दिया है। यह अतिरिक्त कोटा खास तौर पर प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा, जिससे उन्हें आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

सरकार के मुताबिक, यह निर्णय हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लिया गया है। 2-3 मार्च की औसत बिक्री के आधार पर अतिरिक्त सप्लाई तय की गई है, जो पहले निर्धारित 20% सीमा से अलग होगी।

बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा सिलेंडर
सरकार ने छोटे सिलेंडर की उपलब्धता आसान बनाने के लिए नियमों में भी ढील दी है। अब 5 किलो का गैस सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के खरीदा जा सकेगा। इसके लिए किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट की जरूरत नहीं होगी।
ग्राहक केवल एक वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर ले सकते हैं। इस फैसले का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना है, जिनके पास स्थायी पता नहीं है।

सप्लाई बढ़ाने के पीछे वजह
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च से अब तक 6.6 लाख से ज्यादा छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। अकेले 4 अप्रैल को करीब 90 हजार यूनिट की बिक्री दर्ज की गई। बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि आम उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

कहां से मिलेंगे छोटे सिलेंडर
यह सिलेंडर अधिकृत गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और चुनिंदा किराना दुकानों पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर विशेष सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां उपभोक्ताओं को जानकारी और सहायता दी जा रही है।

कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार ने गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर 1400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 36 एजेंसियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राथमिकता में घरेलू उपभोक्ता
रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल सप्लाई में करीब 30% की कटौती की गई है। घरेलू उपयोग, अस्पतालों और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार का कहना है कि गैस सप्लाई की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/relief-to-migrant-laborers-5kg-gas-cylinder-limit-doubled/article-50637

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.