सैलरी चली गई चौथे नंबर पर...अब इन वजहों से नौकरी छोड़ रहे हैं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी

Business News

सर्वे के मुताबिक, पारंपरिक कारण जैसे सैलरी अब पीछे छूट रही हैं. कर्मचारी अब वर्कप्लेस फ्लेक्सिबिलिटी, सीखने और विकास के अवसर (L&D) और वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

रैंडस्टैड इंडिया के एक हालिया सर्वे में भारतीय वर्क फोर्स की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 'वर्कमॉनिटर 2025' सर्वे के मुताबिक, 52 फीसदी कर्मचारी उन नौकरियों को छोड़ने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें वर्क प्लेस पर फ्लेक्सिबिलिटी नहीं देतीं. इसके अलावा, 60 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके मैनेजर के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं, तो वे नौकरी छोड़ सकते हैं.

फ्लेक्सिबिलिटी अब बेसलाइन एक्सपेक्टेशन

सर्वे के मुताबिक, पारंपरिक कारण जैसे सैलरी अब पीछे छूट रही हैं. कर्मचारी अब वर्कप्लेस फ्लेक्सिबिलिटी, सीखने और विकास के अवसर (L&D) और वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रैंडस्टैड इंडिया के MD और CEO विश्वनाथ PS ने कहा, "फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन बन गई है."

कर्मचारियों की नई प्राथमिकताएं

सर्वे में यह बात सामने आई कि कर्मचारी अब सिर्फ वेतन से ज्यादा अपने व्यक्तिगत मूल्यों और जीवन के लक्ष्यों के साथ मेल खाने वाले काम को महत्व दे रहे हैं. नौकरी की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे कारक अब ज्यादा मायने रखते हैं. वेतन अब महत्व के मामले में चौथे स्थान पर खिसक गया है.

ऑफिस कल्चर और सीखने के अवसर

सर्वे के अनुसार, 69 फीसदी भारतीय कर्मचारी वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति (Inclusive Culture) को प्राथमिकता देते हैं. वहीं, 67 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी नौकरी में सीखने और विकास के अवसर नहीं हैं, तो वे इसे छोड़ देंगे. AI ट्रेनिंग को लेकर भी भारतीय कर्मचारियों में काफी दिलचस्पी है. 43 फीसदी भारतीय कर्मचारियों ने AI ट्रेनिंग को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण L&D अवसर बताया, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा सिर्फ 23 फीसदी है.

फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग

भारत में सभी पीढ़ियों के कर्मचारी फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स को लेकर वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा सजग हैं. जेन जी (62 फीसदी) और मिलेनियल्स (66 फीसदी) के बीच फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग सबसे ज्यादा है. जेन जी के लिए डिजिटल-फर्स्ट जॉब मार्केट में लंबे कम्यूट और काम के दबाव के कारण वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी है. वहीं, मिलेनियल्स बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ काम को बैलेंस करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं.

वैल्यू अलाइनमेंट भी है जरूरी

सर्वे में यह भी पता चला कि 70 फीसदी कर्मचारी उस संगठन के लिए काम नहीं करना चाहते, जो उनके सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों के साथ मेल नहीं खाता. इसके अलावा, 58 फीसदी कर्मचारियों ने टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट के कारण नौकरी छोड़ी है, जबकि 53 फीसदी ने व्यक्तिगत विचार साझा करने में असहज महसूस करने के कारण ऐसा किया.

संगठनों के लिए चुनौती

विश्वनाथ PS ने कहा, 'भारतीय वर्क प्लेस में पीढ़ीगत अंतर कम हो रहा है और डेटा स्पष्ट है. फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन है. संगठनों को इस बदलाव को समझना होगा और अपनी रणनीतियों को नए तरीके से ढालना होगा. जो ऐसा नहीं करेंगे, वे टॉप टैलेंट को खो देंगे.'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सैलरी चली गई चौथे नंबर पर...अब इन वजहों से नौकरी छोड़ रहे हैं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी

Business News

रैंडस्टैड इंडिया के एक हालिया सर्वे में भारतीय वर्क फोर्स की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 'वर्कमॉनिटर 2025' सर्वे के मुताबिक, 52 फीसदी कर्मचारी उन नौकरियों को छोड़ने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें वर्क प्लेस पर फ्लेक्सिबिलिटी नहीं देतीं. इसके अलावा, 60 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके मैनेजर के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं, तो वे नौकरी छोड़ सकते हैं.

फ्लेक्सिबिलिटी अब बेसलाइन एक्सपेक्टेशन

सर्वे के मुताबिक, पारंपरिक कारण जैसे सैलरी अब पीछे छूट रही हैं. कर्मचारी अब वर्कप्लेस फ्लेक्सिबिलिटी, सीखने और विकास के अवसर (L&D) और वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रैंडस्टैड इंडिया के MD और CEO विश्वनाथ PS ने कहा, "फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन बन गई है."

कर्मचारियों की नई प्राथमिकताएं

सर्वे में यह बात सामने आई कि कर्मचारी अब सिर्फ वेतन से ज्यादा अपने व्यक्तिगत मूल्यों और जीवन के लक्ष्यों के साथ मेल खाने वाले काम को महत्व दे रहे हैं. नौकरी की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे कारक अब ज्यादा मायने रखते हैं. वेतन अब महत्व के मामले में चौथे स्थान पर खिसक गया है.

ऑफिस कल्चर और सीखने के अवसर

सर्वे के अनुसार, 69 फीसदी भारतीय कर्मचारी वर्क प्लेस पर एक समावेशी संस्कृति (Inclusive Culture) को प्राथमिकता देते हैं. वहीं, 67 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी नौकरी में सीखने और विकास के अवसर नहीं हैं, तो वे इसे छोड़ देंगे. AI ट्रेनिंग को लेकर भी भारतीय कर्मचारियों में काफी दिलचस्पी है. 43 फीसदी भारतीय कर्मचारियों ने AI ट्रेनिंग को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण L&D अवसर बताया, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा सिर्फ 23 फीसदी है.

फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग

भारत में सभी पीढ़ियों के कर्मचारी फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स को लेकर वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा सजग हैं. जेन जी (62 फीसदी) और मिलेनियल्स (66 फीसदी) के बीच फ्लेक्सिबल वर्किंग आवर्स की मांग सबसे ज्यादा है. जेन जी के लिए डिजिटल-फर्स्ट जॉब मार्केट में लंबे कम्यूट और काम के दबाव के कारण वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना जरूरी है. वहीं, मिलेनियल्स बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों के साथ काम को बैलेंस करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं.

वैल्यू अलाइनमेंट भी है जरूरी

सर्वे में यह भी पता चला कि 70 फीसदी कर्मचारी उस संगठन के लिए काम नहीं करना चाहते, जो उनके सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों के साथ मेल नहीं खाता. इसके अलावा, 58 फीसदी कर्मचारियों ने टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट के कारण नौकरी छोड़ी है, जबकि 53 फीसदी ने व्यक्तिगत विचार साझा करने में असहज महसूस करने के कारण ऐसा किया.

संगठनों के लिए चुनौती

विश्वनाथ PS ने कहा, 'भारतीय वर्क प्लेस में पीढ़ीगत अंतर कम हो रहा है और डेटा स्पष्ट है. फ्लेक्सिबिलिटी अब एक लाभ नहीं है, बल्कि सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों की बेसलाइन एक्सपेक्टेशन है. संगठनों को इस बदलाव को समझना होगा और अपनी रणनीतियों को नए तरीके से ढालना होगा. जो ऐसा नहीं करेंगे, वे टॉप टैलेंट को खो देंगे.'

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/salary-has-gone-to-number-four-now-private-sector-employees/article-12719

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.