SBI बैंक 6 दिन तक रह सकते हैं बंद, आज ही निपटा लें जरूरी काम

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

23 से 28 मई तक SBI बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रह सकता है। वीकेंड, हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों से ग्राहकों को परेशानी बढ़ सकती है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहक अगले कुछ दिनों में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो बेहतर होगा कि आप इसे शुक्रवार, 22 मई को ही निपटा लें। दरअसल, 23 से 28 मई 2026 तक SBI की शाखाओं में कई कारणों से कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है। छुट्टियों के लगातार पड़ने, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टी के चलते कई शाखाएं बंद रह सकती हैं। इससे कैश जमा करना, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट या अन्य बैंकिंग कार्यों में रुकावट आ सकती है।

जानकारी के अनुसार, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को सभी जगह बैंक बंद रहते हैं। इसके बाद, 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। यदि हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, खासकर क्लर्क और अन्य वर्कमेन स्टाफ की भागीदारी से शाखाओं में सामान्य कामकाज रुकने की संभावना है।

इसी तरह, 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियां भी पड़ रही हैं। RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में ईद-उल-अजहा अलग दिन मनाई जाएगी, इसलिए कुछ राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर 28 मई को छुट्टी होगी। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार छह दिन तक SBI की शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी, लेकिन ब्रांच से जुड़े काम रुक सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि SBI कर्मचारियों की यूनियन लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर नाराज है। यूनियन ने कुल 16 मांगें रखी हैं, जिनमें खाली पदों पर भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और मेडिकल सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई शाखाओं में स्टाफ की कमी के कारण काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, प्रमोशन नीति, पेंशन और ट्रांसफर से जुड़े मामलों पर भी असंतोष है। यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों पर क्रॉस सेलिंग के नाम पर अतिरिक्त दबाव डाला जाता है, जिससे ग्राहकों को भी समस्या होती है।

बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या किसी दस्तावेज से जुड़े काम हैं, उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए। कई बार लगातार छुट्टियों के बाद शाखाओं में भीड़ बढ़ जाती है। खासकर महीने के आखिरी दिनों में कैश और लेनदेन से जुड़े काम ज्यादा होते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

SBI बैंक 6 दिन तक रह सकते हैं बंद, आज ही निपटा लें जरूरी काम

बिजनेस डेस्क

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहक अगले कुछ दिनों में थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो बेहतर होगा कि आप इसे शुक्रवार, 22 मई को ही निपटा लें। दरअसल, 23 से 28 मई 2026 तक SBI की शाखाओं में कई कारणों से कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है। छुट्टियों के लगातार पड़ने, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टी के चलते कई शाखाएं बंद रह सकती हैं। इससे कैश जमा करना, चेक क्लियरिंग, पासबुक अपडेट या अन्य बैंकिंग कार्यों में रुकावट आ सकती है।

जानकारी के अनुसार, 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। बैंकिंग नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को सभी जगह बैंक बंद रहते हैं। इसके बाद, 25 और 26 मई को SBI कर्मचारियों की दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। यदि हड़ताल होती है, तो बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, खासकर क्लर्क और अन्य वर्कमेन स्टाफ की भागीदारी से शाखाओं में सामान्य कामकाज रुकने की संभावना है।

इसी तरह, 27 और 28 मई को बकरीद की छुट्टियां भी पड़ रही हैं। RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में ईद-उल-अजहा अलग दिन मनाई जाएगी, इसलिए कुछ राज्यों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर 28 मई को छुट्टी होगी। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार छह दिन तक SBI की शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी, लेकिन ब्रांच से जुड़े काम रुक सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि SBI कर्मचारियों की यूनियन लंबे समय से कई मुद्दों को लेकर नाराज है। यूनियन ने कुल 16 मांगें रखी हैं, जिनमें खाली पदों पर भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और मेडिकल सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई शाखाओं में स्टाफ की कमी के कारण काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा, प्रमोशन नीति, पेंशन और ट्रांसफर से जुड़े मामलों पर भी असंतोष है। यूनियन का आरोप है कि कर्मचारियों पर क्रॉस सेलिंग के नाम पर अतिरिक्त दबाव डाला जाता है, जिससे ग्राहकों को भी समस्या होती है।

बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या किसी दस्तावेज से जुड़े काम हैं, उन्हें देरी नहीं करनी चाहिए। कई बार लगातार छुट्टियों के बाद शाखाओं में भीड़ बढ़ जाती है। खासकर महीने के आखिरी दिनों में कैश और लेनदेन से जुड़े काम ज्यादा होते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी काम समय रहते निपटा लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sbi-banks-may-remain-closed-for-6-days-complete-important/article-53960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.