स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में गिरावट को लेकर सेबी प्रमुख ने कही ये बड़ी बात, आपने किया है निवेश तो जरूर जानें

Business News

उन्होंने कहा था, “बाजार में झाग के ढेर हैं। कुछ लोग इसे बुलबुला कहते हैं, कुछ इसे झाग कहते हैं। उस झाग को बनने देना शायद उचित नहीं है।”

स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में लगातार बड़ी गिरावट से निवेशक परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो अब करें तो क्या करें? इस पर अब पूंजी बाजार नियामक यानी सेबी प्रमुख का बयान आया हे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि पूंजी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) को हाल ही में स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में आई भारी गिरावट पर टिप्पणी करने की ‘कोई जरूरत नहीं’ है। बुच ने पिछले साल मार्च में उन्हीं शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर दिए गए अपने बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेबी ने ऊंचे मूल्यांकन पर अपनी चिंता तब जाहिर की थी, जब उसे इसकी जरूरत महसूस हुई थी। 

हमने निवेशकों को पहले अगाह किया था 

यहां एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के एक कार्यक्रम में बुच ने कहा, मिड कैप और स्मॉल कैप के बारे में, मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आया जब नियामक को इस बारे में बयान देने की जरूरत महसूस हुई, बयान दिया गया। आज, नियामक को अतिरिक्त बयान देने की कोई जरूरत महसूस नहीं होती।” हाल ही में छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है, कुछ शेयरों में एक के बाद एक 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। मार्च, 2024 में नियामक की ओर से एक टिप्पणी में, बुच ने उच्च मूल्यांकन पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था, “बाजार में झाग के ढेर हैं। कुछ लोग इसे बुलबुला कहते हैं, कुछ इसे झाग कहते हैं। उस झाग को बनने देना शायद उचित नहीं है।” 

एसआईपी को अनिवार्य का कोई इरादा नहीं

इस बीच, बुच ने यह भी कहा कि नियामक का म्यूचुअल फंड के लिए हाल ही में शुरू की गई 250 रुपये की व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) को अनिवार्य बनाने का कोई इरादा नहीं है। जब उनसे एक म्यूचुअल फंड वितरक द्वारा किसी विशेष योजना पर भारी प्रोत्साहन देने के बारे में पूछा गया तो बुच ने कहा कि नियामक ऐसी किसी योजना में हस्तक्षेप करने का इच्छुक नहीं है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनिश्चित रिटर्न जैसे किसी भी पहलू पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में गिरावट को लेकर सेबी प्रमुख ने कही ये बड़ी बात, आपने किया है निवेश तो जरूर जानें

Business News

स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में लगातार बड़ी गिरावट से निवेशक परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो अब करें तो क्या करें? इस पर अब पूंजी बाजार नियामक यानी सेबी प्रमुख का बयान आया हे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि पूंजी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) को हाल ही में स्मॉल और मिड कैप स्टॉक में आई भारी गिरावट पर टिप्पणी करने की ‘कोई जरूरत नहीं’ है। बुच ने पिछले साल मार्च में उन्हीं शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर दिए गए अपने बयान का हवाला देते हुए कहा कि सेबी ने ऊंचे मूल्यांकन पर अपनी चिंता तब जाहिर की थी, जब उसे इसकी जरूरत महसूस हुई थी। 

हमने निवेशकों को पहले अगाह किया था 

यहां एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के एक कार्यक्रम में बुच ने कहा, मिड कैप और स्मॉल कैप के बारे में, मुझे लगता है कि एक समय ऐसा आया जब नियामक को इस बारे में बयान देने की जरूरत महसूस हुई, बयान दिया गया। आज, नियामक को अतिरिक्त बयान देने की कोई जरूरत महसूस नहीं होती।” हाल ही में छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है, कुछ शेयरों में एक के बाद एक 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। मार्च, 2024 में नियामक की ओर से एक टिप्पणी में, बुच ने उच्च मूल्यांकन पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था, “बाजार में झाग के ढेर हैं। कुछ लोग इसे बुलबुला कहते हैं, कुछ इसे झाग कहते हैं। उस झाग को बनने देना शायद उचित नहीं है।” 

एसआईपी को अनिवार्य का कोई इरादा नहीं

इस बीच, बुच ने यह भी कहा कि नियामक का म्यूचुअल फंड के लिए हाल ही में शुरू की गई 250 रुपये की व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) को अनिवार्य बनाने का कोई इरादा नहीं है। जब उनसे एक म्यूचुअल फंड वितरक द्वारा किसी विशेष योजना पर भारी प्रोत्साहन देने के बारे में पूछा गया तो बुच ने कहा कि नियामक ऐसी किसी योजना में हस्तक्षेप करने का इच्छुक नहीं है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनिश्चित रिटर्न जैसे किसी भी पहलू पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sebi-chief-has-done-this-big-thing-about-the-decline/article-11167

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.