महिला दिवस से पहले देखिए सरकार चलाती है महिलाओं के लिए कौन सी योजनाएं

Business News

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. भारत सरकार महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है.

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. भारत सरकार भी महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना है. आइए, महिला दिवस से पहले जानते हैं कि सरकार महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

इस योजना को साल 2015 में लेकर आया गया था. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल समाज में लड़कियों के अधिकारों को मजबूत करता है बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है. इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गई थी. पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.

यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है: पहली किश्त 1,000 रुपए गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में रजिस्ट्रेशन करने पर. दूसरी किश्त 2,000 रुपए प्रसवपूर्व जांच पूरी होने पर. तीसरी किस्त 2,000 रुपए बच्चे के जन्म के बाद पहली टीकाकरण प्रक्रिया पूरी होने पर. यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG गैस कनेक्शन प्रदान करना है. यह योजना 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शुरू की गई थी. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना. महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और खाना बनाने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है.

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लंबी अवधि की बचत योजना है. इसे 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लॉन्च किया गया था.माता-पिता को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करना.बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महिला दिवस से पहले देखिए सरकार चलाती है महिलाओं के लिए कौन सी योजनाएं

Business News

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. भारत सरकार भी महिलाओं के कल्याण और उनके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना है. आइए, महिला दिवस से पहले जानते हैं कि सरकार महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चला रही है.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

इस योजना को साल 2015 में लेकर आया गया था. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना भारत में महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल समाज में लड़कियों के अधिकारों को मजबूत करता है बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखता है. इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गई थी. पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है.

यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है: पहली किश्त 1,000 रुपए गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में रजिस्ट्रेशन करने पर. दूसरी किश्त 2,000 रुपए प्रसवपूर्व जांच पूरी होने पर. तीसरी किस्त 2,000 रुपए बच्चे के जन्म के बाद पहली टीकाकरण प्रक्रिया पूरी होने पर. यह राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG गैस कनेक्शन प्रदान करना है. यह योजना 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से शुरू की गई थी. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना. महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और खाना बनाने के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है.

सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भारत सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लंबी अवधि की बचत योजना है. इसे 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लॉन्च किया गया था.माता-पिता को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करना.बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/see-what-schemes-run-for-women-before-womens-day/article-12928

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.