आईएलएंडएफएस ने पूर्व निदेशकों को दी गई अतिरिक्त पारिश्रमिक की वसूली के लिए कानूनी सलाह मांगी

Business News

IL&FS पुराने निदेशक मंडल के निदेशकों तथा स्वतंत्र निदेशकों से करीब 187 करोड़ रुपये वसूलने की प्रक्रिया में है.

आईएलएंडएफएस समूह अपने पूर्व निदेशकों और दो अनुषंगी की अनुषंगी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है, जिन्होंने उन्हें दिया गया अतिरिक्त प्रबंधकीय पारिश्रमिक लौटाने से इनकार कर दिया है. कर्ज में डूबी कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष दायर ताजा हलफनामे में यह जानकारी दी.

आईएलएंडएफएस पुराने निदेशक मंडल के निदेशकों तथा स्वतंत्र निदेशकों से करीब 187 करोड़ रुपये वसूलने की प्रक्रिया में है, जिनके कार्यकाल के दौरान कंपनी तथा इसकी दो अनुषंगी कंपनियों आईएफआईएन और आईटीएनएल को वित्तीय गड़बड़ी के जरिये लाभ में दिखाया गया था, हालांकि वे घाटे में थीं. एनसीएलटी के निर्देश पर इस वर्ष की शुरुआत में आईएलएंडएफएस, आईएफआईएन और आईटीएनएल के पांच वर्षों के (वित्त वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक) खातों तथा वित्तीय विवरणों पर गौर किया था. इसमें करीब 9,600 करोड़ रुपये का घाटा पाया गया था.

कंपनी के पुराने प्रबंधन तथा निदेशक मंडल ने मूल रूप से 1,869 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया था, जिसे बाद में सरकार ने अनियमितताओं के खुलासे के बाद रद्द कर दिया. इसके बाद आईएलएंडएफएस ने 13 अगस्त, 2024 को 10 पत्र जारी किए, आईएफआईएन ने 14 अगस्त, 2024 को 12 पत्र जारी किए हैं और आईटीएनएल ने 14 अगस्त 2024 को 12 पत्र अपने संबंधित पूर्व निदेशकों को भेजे हैं. इनमें 60 दिन की अवधि में भुगतान किए गए अतिरिक्त धन/पारिश्रमिक के रूप में करीब 187.02 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की गई है.

इसमें कहा गया कि उपर्युक्त पत्रों के जवाब आने शुरू हो गए हैं और दो स्वतंत्र निदेशकों (एक आईएलएंडएफएस से और एक आईटीएनएल से) ने किसी भी आरोप को स्वीकार किए बिना उन्हें प्राप्त राशि वापस कर दी है. उद्योग पर्यवेक्षकों के अनुसार, दो स्वतंत्र निदेशक के.के. मिस्त्री और दीपक सातवालेकर हैं, जबकि अन्य लोगों ने मांग का विरोध किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

आईएलएंडएफएस ने पूर्व निदेशकों को दी गई अतिरिक्त पारिश्रमिक की वसूली के लिए कानूनी सलाह मांगी

Business News

आईएलएंडएफएस समूह अपने पूर्व निदेशकों और दो अनुषंगी की अनुषंगी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है, जिन्होंने उन्हें दिया गया अतिरिक्त प्रबंधकीय पारिश्रमिक लौटाने से इनकार कर दिया है. कर्ज में डूबी कंपनी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष दायर ताजा हलफनामे में यह जानकारी दी.

आईएलएंडएफएस पुराने निदेशक मंडल के निदेशकों तथा स्वतंत्र निदेशकों से करीब 187 करोड़ रुपये वसूलने की प्रक्रिया में है, जिनके कार्यकाल के दौरान कंपनी तथा इसकी दो अनुषंगी कंपनियों आईएफआईएन और आईटीएनएल को वित्तीय गड़बड़ी के जरिये लाभ में दिखाया गया था, हालांकि वे घाटे में थीं. एनसीएलटी के निर्देश पर इस वर्ष की शुरुआत में आईएलएंडएफएस, आईएफआईएन और आईटीएनएल के पांच वर्षों के (वित्त वर्ष 2013-14 से 2017-18 तक) खातों तथा वित्तीय विवरणों पर गौर किया था. इसमें करीब 9,600 करोड़ रुपये का घाटा पाया गया था.

कंपनी के पुराने प्रबंधन तथा निदेशक मंडल ने मूल रूप से 1,869 करोड़ रुपये का लाभ दिखाया गया था, जिसे बाद में सरकार ने अनियमितताओं के खुलासे के बाद रद्द कर दिया. इसके बाद आईएलएंडएफएस ने 13 अगस्त, 2024 को 10 पत्र जारी किए, आईएफआईएन ने 14 अगस्त, 2024 को 12 पत्र जारी किए हैं और आईटीएनएल ने 14 अगस्त 2024 को 12 पत्र अपने संबंधित पूर्व निदेशकों को भेजे हैं. इनमें 60 दिन की अवधि में भुगतान किए गए अतिरिक्त धन/पारिश्रमिक के रूप में करीब 187.02 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की गई है.

इसमें कहा गया कि उपर्युक्त पत्रों के जवाब आने शुरू हो गए हैं और दो स्वतंत्र निदेशकों (एक आईएलएंडएफएस से और एक आईटीएनएल से) ने किसी भी आरोप को स्वीकार किए बिना उन्हें प्राप्त राशि वापस कर दी है. उद्योग पर्यवेक्षकों के अनुसार, दो स्वतंत्र निदेशक के.के. मिस्त्री और दीपक सातवालेकर हैं, जबकि अन्य लोगों ने मांग का विरोध किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/seeks-legal-advice-to-recover-additional-remuneration-paid-to-former/article-2871

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.