बाजार में बिकवाली हावी; सेसेंक्स 1400 अंक गिरा-निफ्टी कमजोर, निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का नुकसान

Business News

शेयर बाजार में पहले दो घंटों के कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंकों तक फिसल गया। इस दौरान निफ्टी 23900 से नीचे चला गया। इस दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।

विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहले दो घंटों के कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंकों तक फिसल गया। इस दौरान निफ्टी 23900 से नीचे चला गया। इस दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये के नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 8.44 लाख करोड़ रुपये घटकर 439.66 लाख करोड़ रुपये हो गया।

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बढ़त के बाद भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव फिर से लौट आया और सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 1,014 अंकों या 1.27% की गिरावट के साथ 78,710.36 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 308 अंक या 1.27% टूटकर 23,997 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान निवेशकों को करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये गिरकर 441.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

इससे पहले, बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 10 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,713 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 11 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,315.75 अंक ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई।

सन फार्मा, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अन्य इंडेक्स शुरुआती सत्र के दौरान बढ़े। निफ्टी 50 स्टॉक लिस्ट में सिर्फ 9 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि अन्य 41 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन का शीर्ष लाभार्थी बनकर उभरा। उसके बाद सिप्ला, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक का स्थान रहा। गिरावट वाले शीर्ष शेयरों में सन फार्मा, बजाज ऑटो, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर शामिल रहे।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प, आईआरसीटीसी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, रेमंड, सुंदरम फाइनेंस और एबीबी इंडिया आज वित्त वर्ष 2025 के लिए अपनी दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करेंगे। अन्य एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त में रहा। जापान का निक्केई सोमवार को सांस्कृतिक अवकाश के कारण बंद था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड में भी 0.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा हुई प्रभावित

रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव व फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले से पहले निवेशक सतर्कता बरतते दिखे। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 211.93 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये (लगभग 11.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) निकाले, जिससे यह निकासी के मामले में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया। घरेलू इक्विटी के ऊंचे मूल्यांकन और चीनी शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन के कारण यह निकासी हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढ़कर 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र आयोजित किया, जो नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक है। शुक्रवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 335.06 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 79,724.12 पर बंद हुआ। निफ्टी 99 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 24,304.35 पर बंद हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बाजार में बिकवाली हावी; सेसेंक्स 1400 अंक गिरा-निफ्टी कमजोर, निवेशकों को ₹8 लाख करोड़ का नुकसान

Business News

विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के बीच सोमवार को शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहले दो घंटों के कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंकों तक फिसल गया। इस दौरान निफ्टी 23900 से नीचे चला गया। इस दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये के नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 8.44 लाख करोड़ रुपये घटकर 439.66 लाख करोड़ रुपये हो गया।

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बढ़त के बाद भारतीय बाजारों में बिकवाली का दबाव फिर से लौट आया और सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी फिसलते नजर आए। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सेंसेक्स 1,014 अंकों या 1.27% की गिरावट के साथ 78,710.36 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 308 अंक या 1.27% टूटकर 23,997 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान निवेशकों को करीब 6.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये गिरकर 441.3 लाख करोड़ रुपये हो गया। 

इससे पहले, बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 10 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,713 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 11 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,315.75 अंक ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई।

सन फार्मा, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अन्य इंडेक्स शुरुआती सत्र के दौरान बढ़े। निफ्टी 50 स्टॉक लिस्ट में सिर्फ 9 शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि अन्य 41 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ दिन का शीर्ष लाभार्थी बनकर उभरा। उसके बाद सिप्ला, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक का स्थान रहा। गिरावट वाले शीर्ष शेयरों में सन फार्मा, बजाज ऑटो, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयर शामिल रहे।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्प, आईआरसीटीसी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, रेमंड, सुंदरम फाइनेंस और एबीबी इंडिया आज वित्त वर्ष 2025 के लिए अपनी दूसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करेंगे। अन्य एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़त में रहा। जापान का निक्केई सोमवार को सांस्कृतिक अवकाश के कारण बंद था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ताइवान के ताइवान वेटेड में भी 0.23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार की धारणा हुई प्रभावित

रिलायंस इंडस्ट्रीज और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव व फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के फैसले से पहले निवेशक सतर्कता बरतते दिखे। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 211.93 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार से 94,000 करोड़ रुपये (लगभग 11.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर) निकाले, जिससे यह निकासी के मामले में अब तक का सबसे खराब महीना बन गया। घरेलू इक्विटी के ऊंचे मूल्यांकन और चीनी शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन के कारण यह निकासी हुई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.49 प्रतिशत बढ़कर 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सत्र आयोजित किया, जो नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक है। शुक्रवार को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स 335.06 अंक या 0.42 फीसदी चढ़कर 79,724.12 पर बंद हुआ। निफ्टी 99 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 24,304.35 पर बंद हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/selling-dominates-the-market-sensex-falls-1400-points-nifty/article-2678

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.