टक्कर मारा, सड़क पर गिराकर गोलियों से भून डाला; यूपी में पत्रकार की हत्या से सनसनी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उन्हें बाइक से टक्कर मारकर गिराया और फिर गोलियों से भून डाला. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है. बदमाशों की पहचान के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है.

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पत्रकार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या हुई है. मृत पत्रकार की पहचान राघवेंद्र बाजपेयी के रूप में हुई है. वह एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार में रिपोर्टिंग करते थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने ओवरब्रिज के पास बाइक से जा रहे पत्रकार राघवेंद्र को टक्कर मार दिया.

वहीं जब वह सड़क पर गिर गए तो ऊपर कई राउंड फायर किए हैं. पुलिस फिलहाल बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ में जुटी है. पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई अपने ऑफिस से किसी घटनाक्रम की रिपोर्टिंग के लिए निकले थे. जैसे ही वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी.

महोली के रहने वाले थे राघवेंद्र

वहीं जब राघवेंद्र सड़क पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके ऊपर करीब से कई राउंड गोली मारी. इस घटना में राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक महोली कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र बाजपेई लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे. उनकी मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी सीतापुर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर दिया.

किसी खबर से नाराज थे बदमाश

पुलिस इस वारदात के पीछे किसी रंजिश की आशंका मान रही है. बताया जा रहा है कि राघवेंद्र ने हाल फिलहाल में कोई खबर प्रकाशित की थी, जिसकी वजह से बदमाशों को भारी नुकसान हुआ था. इस इनपुट के बाद पुलिस इसी एंगल पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पत्रकार राघवेंद्र के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

टक्कर मारा, सड़क पर गिराकर गोलियों से भून डाला; यूपी में पत्रकार की हत्या से सनसनी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक पत्रकार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या हुई है. मृत पत्रकार की पहचान राघवेंद्र बाजपेयी के रूप में हुई है. वह एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार में रिपोर्टिंग करते थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने ओवरब्रिज के पास बाइक से जा रहे पत्रकार राघवेंद्र को टक्कर मार दिया.

वहीं जब वह सड़क पर गिर गए तो ऊपर कई राउंड फायर किए हैं. पुलिस फिलहाल बदमाशों की पहचान और उनकी धरपकड़ में जुटी है. पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई अपने ऑफिस से किसी घटनाक्रम की रिपोर्टिंग के लिए निकले थे. जैसे ही वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी.

महोली के रहने वाले थे राघवेंद्र

वहीं जब राघवेंद्र सड़क पर गिर गए तो बदमाशों ने उनके ऊपर करीब से कई राउंड गोली मारी. इस घटना में राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक महोली कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र बाजपेई लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे. उनकी मौत की सूचना पर पहुंचे एसपी सीतापुर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर दिया.

किसी खबर से नाराज थे बदमाश

पुलिस इस वारदात के पीछे किसी रंजिश की आशंका मान रही है. बताया जा रहा है कि राघवेंद्र ने हाल फिलहाल में कोई खबर प्रकाशित की थी, जिसकी वजह से बदमाशों को भारी नुकसान हुआ था. इस इनपुट के बाद पुलिस इसी एंगल पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इसके लिए पत्रकार राघवेंद्र के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensation-due-to-killing-of-journalist-in-up-by-falling/article-13131

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.