सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 253 अंक फिसला: IT और ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट

Business

12 जून को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 823 अंक टूटकर 81,691 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 253 अंक गिरकर 24,888 पर आ गया। इस गिरावट का मुख्य कारण IT, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली रहा।

बाजार में कमजोरी का आलम यह रहा कि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ। IT कंपनियों के शेयरों में भी दबाव बना रहा।

ग्लोबल मार्केट से भी मिले मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई इंडेक्स 0.65% गिरकर 38,173 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.36% टूटकर 24,035 पर रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.45% की तेजी के साथ 2,920 पर बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लगभग सपाट यानी फ्लैट रहा और 3,402 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी मिलाजुला रुख रहा। 11 जून को डाउ जोंस 42,865 पर फ्लैट बंद हुआ, जबकि NASDAQ 0.50% और S&P 500 0.27% गिरावट के साथ बंद हुए।

ओसवाल पंप्स का IPO कल से खुलेगा

इस गिरावट के बीच निवेशकों की नजर ओसवाल पंप्स लिमिटेड के IPO पर है, जो 13 जून से 17 जून तक ओपन रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,016 निवेश करने होंगे। यह IPO BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा

कल बाजार में रही थी तेजी

गौरतलब है कि 11 जून को बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़त के साथ 82,515 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर जाकर 25,141 पर बंद हुआ था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 823 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 253 अंक फिसला: IT और ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट

Business

बाजार में कमजोरी का आलम यह रहा कि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में हल्की तेजी देखी गई। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.30% की गिरावट के साथ बंद हुआ। IT कंपनियों के शेयरों में भी दबाव बना रहा।

ग्लोबल मार्केट से भी मिले मिले-जुले संकेत

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई इंडेक्स 0.65% गिरकर 38,173 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.36% टूटकर 24,035 पर रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.45% की तेजी के साथ 2,920 पर बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लगभग सपाट यानी फ्लैट रहा और 3,402 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी मिलाजुला रुख रहा। 11 जून को डाउ जोंस 42,865 पर फ्लैट बंद हुआ, जबकि NASDAQ 0.50% और S&P 500 0.27% गिरावट के साथ बंद हुए।

ओसवाल पंप्स का IPO कल से खुलेगा

इस गिरावट के बीच निवेशकों की नजर ओसवाल पंप्स लिमिटेड के IPO पर है, जो 13 जून से 17 जून तक ओपन रहेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,387.34 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹584 से ₹614 प्रति शेयर तय किया गया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए ₹14,016 निवेश करने होंगे। यह IPO BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा

कल बाजार में रही थी तेजी

गौरतलब है कि 11 जून को बाजार में हल्की तेजी दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़त के साथ 82,515 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर जाकर 25,141 पर बंद हुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-823-points-rolled-down-253-points-and-auto-sector/article-24084

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.