सेंसेक्स डे-हाई से 1000 अंक गिरा, 82,055 पर बंद; निफ्टी 25 हजार के पार, मेटल-बैंकिंग शेयरों में तेजी

Business

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 158 अंकों की बढ़त के साथ 82,055 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 72 अंक चढ़कर 25,044 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि दिन के ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 963 अंक और निफ्टी 273 अंक तक गिरा था।

कारोबार की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई थी, लेकिन दिन में कई वैश्विक कारणों के चलते बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। फिर भी बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों ने बाजार को संभाले रखा।

मेटल और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स में 2.6% की मजबूती रही, जबकि टाटा स्टील, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे दिग्गज शेयरों में 1.5% तक की तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड और NTPC जैसे डिफेंसिव शेयरों में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 36 स्टॉक्स में तेजी रही। सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में औसतन 1.5% की बढ़त रही, हालांकि मीडिया इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण

  1. इजराइल-ईरान तनाव: सीजफायर के बाद भी ईरान द्वारा मिसाइल हमले और इजराइल की जवाबी कार्रवाई से बाजार में अनिश्चितता बनी रही।

  2. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट: तेल के दाम 2% तक टूटकर 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं, जिससे भारतीय बाजार को राहत मिली।

  3. विदेशी निवेशकों की खरीदारी: FIIs ने सोमवार को ₹5,591.77 करोड़ के शेयर्स खरीदे, जिससे बाजार में सपोर्ट बना रहा।

वैश्विक बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कोरिया का कोस्पी 2.48%, जापान का निक्केई 1.08% और हांगकांग का हैंगसेंग 2% से ज्यादा चढ़ा। अमेरिका में भी डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 में 0.89% से 0.96% तक की बढ़त रही, जिसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

निवेशकों की सक्रिय भागीदारी

मई-जून महीने में FIIs और DIIs दोनों ने अच्छी खरीदारी की है। जून में FIIs ने अब तक ₹9,488.98 करोड़ की नेट खरीदारी की, जबकि DIIs ने ₹54,911.92 करोड़ के शेयर्स खरीदे। यह निवेश बाजार को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स डे-हाई से 1000 अंक गिरा, 82,055 पर बंद; निफ्टी 25 हजार के पार, मेटल-बैंकिंग शेयरों में तेजी

Business

कारोबार की शुरुआत तेज़ी के साथ हुई थी, लेकिन दिन में कई वैश्विक कारणों के चलते बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। फिर भी बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों ने बाजार को संभाले रखा।

मेटल और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई मजबूती

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स में 2.6% की मजबूती रही, जबकि टाटा स्टील, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे दिग्गज शेयरों में 1.5% तक की तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड और NTPC जैसे डिफेंसिव शेयरों में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 36 स्टॉक्स में तेजी रही। सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर के शेयरों में औसतन 1.5% की बढ़त रही, हालांकि मीडिया इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण

  1. इजराइल-ईरान तनाव: सीजफायर के बाद भी ईरान द्वारा मिसाइल हमले और इजराइल की जवाबी कार्रवाई से बाजार में अनिश्चितता बनी रही।

  2. क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट: तेल के दाम 2% तक टूटकर 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं, जिससे भारतीय बाजार को राहत मिली।

  3. विदेशी निवेशकों की खरीदारी: FIIs ने सोमवार को ₹5,591.77 करोड़ के शेयर्स खरीदे, जिससे बाजार में सपोर्ट बना रहा।

वैश्विक बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। कोरिया का कोस्पी 2.48%, जापान का निक्केई 1.08% और हांगकांग का हैंगसेंग 2% से ज्यादा चढ़ा। अमेरिका में भी डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 में 0.89% से 0.96% तक की बढ़त रही, जिसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

निवेशकों की सक्रिय भागीदारी

मई-जून महीने में FIIs और DIIs दोनों ने अच्छी खरीदारी की है। जून में FIIs ने अब तक ₹9,488.98 करोड़ की नेट खरीदारी की, जबकि DIIs ने ₹54,911.92 करोड़ के शेयर्स खरीदे। यह निवेश बाजार को मजबूत आधार प्रदान कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-day-high-to-1000-points-dropped-at-82055-nifty-crossing/article-25403

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.