शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक लुढ़के, रियल्टी व बैंकिंग सेक्टर दबाव में

Business

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 288 अंक टूटकर 83,410 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 88 अंकों की गिरावट के साथ 25,453 के स्तर पर आ गया। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स करीब 700 अंक और निफ्टी 200 अंक तक फिसले।

इस गिरावट का मुख्य कारण रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में बिकवाली रहा। NSE का रियल्टी इंडेक्स 1.44% तक लुढ़का, जबकि बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं 1% तक नीचे आईं। हालांकि, कुछ सेक्टरों में हल्की बढ़त देखने को मिली, जिसमें IT, मेटल, फार्मा और ऑटो प्रमुख रहे।

बिकवाली का दबाव:
बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और जोमैटो (इटरनल) जैसे शेयरों में 2.5% तक गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट ने 3.60% तक की मजबूती दिखाई।

बाजार की स्थिति (2 जुलाई 2025):

  • सेंसेक्स: 83,410 (-288 अंक)

  • निफ्टी: 25,453 (-88 अंक)

  • BSE मिड कैप: 46,735 (-86 अंक)

  • BSE स्मॉल कैप: 54,484 (-111 अंक)

टॉप गेनर्स (Nifty):

  • टाटा स्टील: ₹166 (+3.68%)

  • JSW स्टील: ₹1,058 (+2.78%)

  • एशियन पेंट्स: ₹2,426 (+2.40%)

टॉप लूजर्स (Nifty):

  • श्रीराम फाइनेंस: ₹677 (-2.85%)

  • HDFC लाइफ: ₹789 (-2.57%)

  • इंडसइंड बैंक: ₹857 (-2.54%)

वैश्विक संकेत मिलेजुले:
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 0.56% और कोरिया का कोस्पी 0.47% नीचे रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.62% और चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग स्थिर रहा।
अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स में 0.91% की मजबूती रही, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों की चाल:
1 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,970 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 771 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जून महीने में FII की कुल नेट खरीदारी ₹7,488 करोड़ रही, वहीं DII ने ₹72,673 करोड़ की खरीदारी की। मई में भी घरेलू निवेशकों ने ₹67,642 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 288 और निफ्टी 88 अंक लुढ़के, रियल्टी व बैंकिंग सेक्टर दबाव में

Business

इस गिरावट का मुख्य कारण रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में बिकवाली रहा। NSE का रियल्टी इंडेक्स 1.44% तक लुढ़का, जबकि बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं 1% तक नीचे आईं। हालांकि, कुछ सेक्टरों में हल्की बढ़त देखने को मिली, जिसमें IT, मेटल, फार्मा और ऑटो प्रमुख रहे।

बिकवाली का दबाव:
बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और जोमैटो (इटरनल) जैसे शेयरों में 2.5% तक गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट ने 3.60% तक की मजबूती दिखाई।

बाजार की स्थिति (2 जुलाई 2025):

  • सेंसेक्स: 83,410 (-288 अंक)

  • निफ्टी: 25,453 (-88 अंक)

  • BSE मिड कैप: 46,735 (-86 अंक)

  • BSE स्मॉल कैप: 54,484 (-111 अंक)

टॉप गेनर्स (Nifty):

  • टाटा स्टील: ₹166 (+3.68%)

  • JSW स्टील: ₹1,058 (+2.78%)

  • एशियन पेंट्स: ₹2,426 (+2.40%)

टॉप लूजर्स (Nifty):

  • श्रीराम फाइनेंस: ₹677 (-2.85%)

  • HDFC लाइफ: ₹789 (-2.57%)

  • इंडसइंड बैंक: ₹857 (-2.54%)

वैश्विक संकेत मिलेजुले:
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 0.56% और कोरिया का कोस्पी 0.47% नीचे रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.62% और चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग स्थिर रहा।
अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स में 0.91% की मजबूती रही, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों की चाल:
1 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,970 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 771 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जून महीने में FII की कुल नेट खरीदारी ₹7,488 करोड़ रही, वहीं DII ने ₹72,673 करोड़ की खरीदारी की। मई में भी घरेलू निवेशकों ने ₹67,642 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-dropped-by-288-points-88-points-declined-by-88/article-26278

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.