ट्रम्प के टैरिफ का असर नहीं दिखा बाजार पर, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का; मेटल और ऑयल-गैस शेयरों में गिरावट

Business

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने की घोषणा के बावजूद भारतीय शेयर बाजार पर इसका तत्काल प्रभाव देखने को नहीं मिला।

 गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सत्र के बाद सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 81,186 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 87 अंक गिरकर 24,768 के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर दिखा उतार-चढ़ाव

कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स लगभग 700 अंक तक लुढ़का, लेकिन बाद में 1000 अंकों की रिकवरी भी देखी गई। हालांकि क्लोजिंग के समय तक यह लाभ टिक नहीं सका और बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं केवल 7 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली हावी रही, जबकि FMCG इंडेक्स 1.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के बाजार का हाल

इंडेक्स करंट वैल्यू बदलाव प्रतिशत परिवर्तन
सेंसेक्स 81,186 -296 -0.36%
निफ्टी 24,768 -87 -0.35%
BSE मिड कैप 45,782 -321 -0.70%
BSE स्मॉल कैप 53,425 -456 -0.85%

टॉप गेनर्स (Nifty)

  • HUL: ₹2,524 (↑ ₹87 | +3.55%)

  • जियो फाइनेंस: ₹329 (↑ ₹9 | +2.72%)

  • JSW स्टील: ₹1,058 (↑ ₹20 | +1.93%)

टॉप लूजर्स (Nifty)

  • अडाणी एंटरप्राइजेज: ₹2,430 (↓ ₹103 | -4.06%)

  • टाटा स्टील: ₹157 (↓ ₹4 | -2.52%)

  • सन फार्मा: ₹1,700 (↓ ₹34 | -1.95%)

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • जापान का निक्केई 1.02% की तेजी के साथ 41,070 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 0.28% ऊपर 3,245 पर रहा।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.60% गिरकर 24,773 पर बंद हुआ।

  • शंघाई कंपोजिट 1.18% टूटकर 3,573 पर रहा।

  • अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% नीचे 44,461 पर, जबकि NASDAQ 0.15% ऊपर 21,130 पर और S&P 500 0.12% नीचे 6,363 पर बंद हुआ।

एफआईआई और डीआईआई गतिविधियां

30 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 850.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,829.11 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जुलाई महीने में अब तक FIIs की कुल बिक्री ₹42,078 करोड़ रही है, जबकि DIIs ने ₹54,566 करोड़ की भारी खरीदारी की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ट्रम्प के टैरिफ का असर नहीं दिखा बाजार पर, सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का; मेटल और ऑयल-गैस शेयरों में गिरावट

Business

 गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सत्र के बाद सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 81,186 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 87 अंक गिरकर 24,768 के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर दिखा उतार-चढ़ाव

कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स लगभग 700 अंक तक लुढ़का, लेकिन बाद में 1000 अंकों की रिकवरी भी देखी गई। हालांकि क्लोजिंग के समय तक यह लाभ टिक नहीं सका और बाजार लाल निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं केवल 7 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली हावी रही, जबकि FMCG इंडेक्स 1.44% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के बाजार का हाल

इंडेक्स करंट वैल्यू बदलाव प्रतिशत परिवर्तन
सेंसेक्स 81,186 -296 -0.36%
निफ्टी 24,768 -87 -0.35%
BSE मिड कैप 45,782 -321 -0.70%
BSE स्मॉल कैप 53,425 -456 -0.85%

टॉप गेनर्स (Nifty)

  • HUL: ₹2,524 (↑ ₹87 | +3.55%)

  • जियो फाइनेंस: ₹329 (↑ ₹9 | +2.72%)

  • JSW स्टील: ₹1,058 (↑ ₹20 | +1.93%)

टॉप लूजर्स (Nifty)

  • अडाणी एंटरप्राइजेज: ₹2,430 (↓ ₹103 | -4.06%)

  • टाटा स्टील: ₹157 (↓ ₹4 | -2.52%)

  • सन फार्मा: ₹1,700 (↓ ₹34 | -1.95%)

ग्लोबल मार्केट का हाल

  • जापान का निक्केई 1.02% की तेजी के साथ 41,070 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी 0.28% ऊपर 3,245 पर रहा।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.60% गिरकर 24,773 पर बंद हुआ।

  • शंघाई कंपोजिट 1.18% टूटकर 3,573 पर रहा।

  • अमेरिका का डाउ जोन्स 0.38% नीचे 44,461 पर, जबकि NASDAQ 0.15% ऊपर 21,130 पर और S&P 500 0.12% नीचे 6,363 पर बंद हुआ।

एफआईआई और डीआईआई गतिविधियां

30 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 850.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,829.11 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जुलाई महीने में अब तक FIIs की कुल बिक्री ₹42,078 करोड़ रही है, जबकि DIIs ने ₹54,566 करोड़ की भारी खरीदारी की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-drops-296-points-on-the-market-showing-the-impact/article-29412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.