सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, निफ्टी 540 अंक लुढ़का; निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

बिजनेस न्यूज

On

ग्लोबल तनाव और महंगे क्रूड का असर, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1800 अंक गिरकर 74,900 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 540 अंक टूटकर 23,250 के नीचे फिसल गया। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वैश्विक बाजारों में कमजोरी और जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ रहा है।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे, जिससे बाजार में व्यापक बिकवाली का संकेत मिला। खासकर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया।

गिरावट की प्रमुख वजहों में पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अहम रहा। ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष की आशंका से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर बढ़ गया है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा, जो बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका भी गहराई है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है।

इसके अलावा, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दिया। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है।

घरेलू स्तर पर भी एक बड़ी खबर ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयर में करीब 5% की गिरावट आई। उन्होंने अपने इस्तीफे में बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

बाजार में गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन एक दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपए घटकर 430 लाख करोड़ रुपए रह गया। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़े नुकसान के रूप में सामने आई है।

----------------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2026 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स 1800 अंक टूटा, निफ्टी 540 अंक लुढ़का; निवेशकों के 9 लाख करोड़ डूबे

बिजनेस न्यूज

भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1800 अंक गिरकर 74,900 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 540 अंक टूटकर 23,250 के नीचे फिसल गया। यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वैश्विक बाजारों में कमजोरी और जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ रहा है।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में रहे, जिससे बाजार में व्यापक बिकवाली का संकेत मिला। खासकर बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। निवेशकों ने जोखिम से बचने के लिए बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया।

गिरावट की प्रमुख वजहों में पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव अहम रहा। ईरान-इजराइल के बीच संघर्ष की आशंका से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर बढ़ गया है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा, जो बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका भी गहराई है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव पड़ सकता है।

इसके अलावा, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भी भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दिया। एक दिन पहले अमेरिकी बाजारों में डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है।

घरेलू स्तर पर भी एक बड़ी खबर ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद बैंक के शेयर में करीब 5% की गिरावट आई। उन्होंने अपने इस्तीफे में बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

बाजार में गिरावट का असर निवेशकों की संपत्ति पर भी पड़ा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन एक दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपए घटकर 430 लाख करोड़ रुपए रह गया। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़े नुकसान के रूप में सामने आई है।

----------------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-fell-1800-points-nifty-fell-540-points-investors-lost/article-48493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.