सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 81,362 पर बंद, सरकारी बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में रही सबसे ज्यादा गिरावट

Business

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार, 19 जून 2025 को शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 83 अंक की गिरावट के साथ 81,362 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 19 अंक गिरकर 24,793 पर आ गया।

सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर पर दबाव

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि केवल 8 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा जैसे प्रमुख शेयरों में 2.5% तक की गिरावट रही। वहीं, M&M, टाइटन और मारुति में 1.6% तक तेजी रही।

निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट रही। सरकारी बैंकिंग (PSU Banks) सेक्टर 2.04% टूटकर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा रियल्टी, मेटल, मीडिया और IT सेक्टर में भी दबाव रहा।

मिड और स्मॉल कैप में बड़ी गिरावट

BSE मिड कैप इंडेक्स 749 अंक टूटकर 44,941 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 940 अंक गिरकर 52,094 के स्तर पर पहुंच गया।

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी टॉप गेनर:

  • टाटा कंज्यूमर – ₹1,088 (2.14% ↑)

  • आयशर मोटर्स – ₹5,485 (1.71% ↑)

  • M&M – ₹3,089 (1.58% ↑)

निफ्टी टॉप लूजर:

  • अडाणी पोर्ट्स – ₹1,338 (2.52% ↓)

  • बजाज फाइनेंस – ₹898 (2.29% ↓)

  • श्रीराम फाइनेंस – ₹648 (2.08% ↓)

ग्लोबल बाजार भी रहे कमजोर

  • जापान का निक्केई 397 अंक (1.02%) गिरकर 38,488 पर बंद हुआ।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 473 अंक टूटकर 23,238 पर बंद हुआ।

  • अमेरिका के डाउ जोन्स में भी हल्की गिरावट रही, जबकि नैस्डेक में मामूली बढ़त देखी गई।

निवेशकों का फोकस एरिसइंफ्रा IPO पर

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज दूसरे दिन भी खुला रहा। निवेशक 20 जून तक इसमें बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹499.60 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है और शेयरों की लिस्टिंग 25 जून को होगी।

FII और DII का मूड

18 जून को विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश सेगमेंट में ₹890.93 करोड़ की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,091.34 करोड़ की खरीदारी की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स 83 अंक गिरकर 81,362 पर बंद, सरकारी बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर में रही सबसे ज्यादा गिरावट

Business

सरकारी बैंकिंग और मेटल सेक्टर पर दबाव

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि केवल 8 शेयरों में बढ़त दर्ज हुई। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा जैसे प्रमुख शेयरों में 2.5% तक की गिरावट रही। वहीं, M&M, टाइटन और मारुति में 1.6% तक तेजी रही।

निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट रही। सरकारी बैंकिंग (PSU Banks) सेक्टर 2.04% टूटकर सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। इसके अलावा रियल्टी, मेटल, मीडिया और IT सेक्टर में भी दबाव रहा।

मिड और स्मॉल कैप में बड़ी गिरावट

BSE मिड कैप इंडेक्स 749 अंक टूटकर 44,941 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 940 अंक गिरकर 52,094 के स्तर पर पहुंच गया।

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी टॉप गेनर:

  • टाटा कंज्यूमर – ₹1,088 (2.14% ↑)

  • आयशर मोटर्स – ₹5,485 (1.71% ↑)

  • M&M – ₹3,089 (1.58% ↑)

निफ्टी टॉप लूजर:

  • अडाणी पोर्ट्स – ₹1,338 (2.52% ↓)

  • बजाज फाइनेंस – ₹898 (2.29% ↓)

  • श्रीराम फाइनेंस – ₹648 (2.08% ↓)

ग्लोबल बाजार भी रहे कमजोर

  • जापान का निक्केई 397 अंक (1.02%) गिरकर 38,488 पर बंद हुआ।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 473 अंक टूटकर 23,238 पर बंद हुआ।

  • अमेरिका के डाउ जोन्स में भी हल्की गिरावट रही, जबकि नैस्डेक में मामूली बढ़त देखी गई।

निवेशकों का फोकस एरिसइंफ्रा IPO पर

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज दूसरे दिन भी खुला रहा। निवेशक 20 जून तक इसमें बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹499.60 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है और शेयरों की लिस्टिंग 25 जून को होगी।

FII और DII का मूड

18 जून को विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश सेगमेंट में ₹890.93 करोड़ की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,091.34 करोड़ की खरीदारी की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-fell-83-points-to-shut-down-at-81362-government/article-24844

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.