सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट:ये 83,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक फिसला; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स टूटे

Business News

शेयर बाजार में आज यानी 3 अक्टूबर को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 83,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है, ये 25,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। M&M, टाटा मोटर्स और मारुति में करीब 2% की गिरावट है। इस हफ्ते अब तक बाजार में करीब 2,500 अंक की गिरावट देखने को मिल चुकी।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
  2. भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
  3. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

KRN हीट एक्सचेंजर का शेयर 118% ऊपर लिस्ट

KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 118.18% ऊपर ₹480 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 113.64% ऊपर ₹470 पर लिस्ट हुआ। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इश्यू प्राइस ₹220 था। पूरी खबर पढ़ें

एशियाई बाजार में बढ़त रही

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.24% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22% की गिरावट है।
  • 2 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.09% चढ़कर 42,196 पर और नैस्डैक 0.08% चढ़कर 17,925 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.01% बढ़कर 5,709 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

8 अक्टूबर को ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े

मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद था।sen

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सेंसेक्स में 900 अंक की गिरावट:ये 83,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक फिसला; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स टूटे

Business News

आज ऑटो, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। M&M, टाटा मोटर्स और मारुति में करीब 2% की गिरावट है। इस हफ्ते अब तक बाजार में करीब 2,500 अंक की गिरावट देखने को मिल चुकी।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  1. ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट में निगेटिव सेंटिमेंट है। इसी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है।
  2. भारतीय शेयर बाजार के मौजूदा वैल्यूएशन बढ़े हुए हैं। खासकर मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में। बाजार में इस कारण अच्छा-खासा करेक्शन दिख सकता है।
  3. अमेरिका में मंदी की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। इसका असर दुनियाभर के बाजारों में दिख रहा है।

KRN हीट एक्सचेंजर का शेयर 118% ऊपर लिस्ट

KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 118.18% ऊपर ₹480 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 113.64% ऊपर ₹470 पर लिस्ट हुआ। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इश्यू प्राइस ₹220 था। पूरी खबर पढ़ें

एशियाई बाजार में बढ़त रही

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.24% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.43% और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 1.22% की गिरावट है।
  • 2 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.09% चढ़कर 42,196 पर और नैस्डैक 0.08% चढ़कर 17,925 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.01% बढ़कर 5,709 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1 अक्टूबर को 5,579 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

8 अक्टूबर को ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़े

मंगलवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले मंगलवार यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 84,266 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 15 अंक की गिरावट रही, ये 25,796 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर बाजार बंद था।sen

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-fell-by-900-points-nifty-was-trading-at-83400/article-498

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.