सेंसेक्स में जोरदार उछाल, 321 अंक बढ़कर 81,633 पर बंद; निफ्टी में 81 अंक की तेजी, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा के शेयर चमके

Business

On

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार तेजी दर्ज की। सेंसेक्स 321 अंकों की मजबूती के साथ 81,633 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 81 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 24,834 के प्वाइंट पर बंद हुआ। बाजार में यह मजबूती खासतौर पर इंडसइंड बैंक और सनफार्मा के शेयरों में 2.5% तक की उछाल के कारण आई।

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस, ITC और बजाज फिनसर्व के शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयरों ने तेजी दिखाई, जबकि 13 शेयर नीचे बंद हुए। विशेष तौर पर IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और फार्मा सेक्टरों में 1.2% तक की खरीदारी रही, जबकि FMCG और बैंकिंग सेक्टर कमजोर दिखे।

ग्लोबल बाजारों का रुख भी सकारात्मक

एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख कायम रहा। जापान का निक्केई 711 अंक (1.88%) की बढ़त के साथ 38,433 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 50 अंक (1.89%) की मजबूती के साथ 2,721 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 315 अंक (1.35%) की तेजी के साथ 23,573 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 23 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 3,363 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी बाजारों में 28 मई को डाउ जोन्स 244 अंक गिरकर 42,099 पर, नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक की गिरावट के साथ 19,101 पर और S&P 500 भी 33 अंक (0.67%) गिरकर 5,889 पर बंद हुआ था।

निवेशकों का बाजार में विश्वास बरकरार

28 मई को घरेलू निवेशकों ने कुल 1,746 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश सेगमेंट में 4,663 करोड़ रुपये की खरीदारी की, वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 7,912 करोड़ रुपये का निवेश किया। मई माह में अब तक विदेशी निवेशकों ने 17,339 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 54,260 करोड़ रुपये की कुल नेट खरीदारी की है। अप्रैल माह में भी विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों की 28,228 करोड़ रुपये रही।

स्कोडा ट्यूब्स IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

स्टील ट्यूब्स और पाइप निर्माण कंपनी स्कोडा ट्यूब्स लिमिटेड के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 28 मई तक IPO 3 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। विशेष रूप से नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने रिजर्व कैटेगरी का 5.31 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन किया है। इसके बाद रिटेल निवेशकों ने 2.99 गुना और क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 1.42 गुना बोली लगाई है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By Nitin Trivedi

सेंसेक्स में जोरदार उछाल, 321 अंक बढ़कर 81,633 पर बंद; निफ्टी में 81 अंक की तेजी, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा के शेयर चमके

Business

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। बजाज फाइनेंस, ITC और बजाज फिनसर्व के शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 37 शेयरों ने तेजी दिखाई, जबकि 13 शेयर नीचे बंद हुए। विशेष तौर पर IT, मेटल, ऑटो, रियल्टी और फार्मा सेक्टरों में 1.2% तक की खरीदारी रही, जबकि FMCG और बैंकिंग सेक्टर कमजोर दिखे।

ग्लोबल बाजारों का रुख भी सकारात्मक

एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख कायम रहा। जापान का निक्केई 711 अंक (1.88%) की बढ़त के साथ 38,433 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 50 अंक (1.89%) की मजबूती के साथ 2,721 पर रहा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 315 अंक (1.35%) की तेजी के साथ 23,573 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 23 अंक (0.70%) की बढ़त के साथ 3,363 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी बाजारों में 28 मई को डाउ जोन्स 244 अंक गिरकर 42,099 पर, नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक की गिरावट के साथ 19,101 पर और S&P 500 भी 33 अंक (0.67%) गिरकर 5,889 पर बंद हुआ था।

निवेशकों का बाजार में विश्वास बरकरार

28 मई को घरेलू निवेशकों ने कुल 1,746 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश सेगमेंट में 4,663 करोड़ रुपये की खरीदारी की, वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 7,912 करोड़ रुपये का निवेश किया। मई माह में अब तक विदेशी निवेशकों ने 17,339 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 54,260 करोड़ रुपये की कुल नेट खरीदारी की है। अप्रैल माह में भी विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों की 28,228 करोड़ रुपये रही।

स्कोडा ट्यूब्स IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

स्टील ट्यूब्स और पाइप निर्माण कंपनी स्कोडा ट्यूब्स लिमिटेड के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 28 मई तक IPO 3 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। विशेष रूप से नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने रिजर्व कैटेगरी का 5.31 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन किया है। इसके बाद रिटेल निवेशकों ने 2.99 गुना और क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 1.42 गुना बोली लगाई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-rose-strongly-by-321-points-to-81633-81-points/article-22573

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.