शेयर बाजार में हफ्ते का सकारात्मक समापन: सेंसेक्स 303 अंक उछला, निफ्टी भी 89 अंक चढ़ा

Business

शेयर बाजार ने शुक्रवार को हफ्ते का अंत मजबूती के साथ किया। बीएसई सेंसेक्स 303 अंकों की बढ़त के साथ 84,059 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 89 अंक चढ़कर 25,638 तक पहुंच गया। यह तेजी मुख्य रूप से ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर शेयरों की मजबूत खरीदारी से प्रेरित रही।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एशियन पेंट्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जो 3.1% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड समेत 11 शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक और इटरनल में करीब 1% की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट रही। एनएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स ने 1.19% की मजबूती दर्ज की, जबकि फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर में भी तेजी रही। रियल एस्टेट सेक्टर सबसे कमजोर रहा, जिसमें 1.55% की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.43% चढ़कर 40,151 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.77% की गिरावट के साथ 3,056 पर आ गया।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.17% टूटकर 24,284 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% गिरकर 3,424 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा। डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 43,387 पर बंद हुआ, जबकि टेक आधारित नैस्डेक 0.97% की बढ़त के साथ 20,168 और S&P 500 0.80% चढ़कर 6,141 के स्तर पर पहुंचा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में हफ्ते का सकारात्मक समापन: सेंसेक्स 303 अंक उछला, निफ्टी भी 89 अंक चढ़ा

Business

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एशियन पेंट्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जो 3.1% ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड समेत 11 शेयरों में 1% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक और इटरनल में करीब 1% की गिरावट आई।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट रही। एनएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स ने 1.19% की मजबूती दर्ज की, जबकि फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर में भी तेजी रही। रियल एस्टेट सेक्टर सबसे कमजोर रहा, जिसमें 1.55% की गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.43% चढ़कर 40,151 पर बंद हुआ, जबकि कोरिया का कोस्पी 0.77% की गिरावट के साथ 3,056 पर आ गया।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.17% टूटकर 24,284 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% गिरकर 3,424 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार रहा। डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 43,387 पर बंद हुआ, जबकि टेक आधारित नैस्डेक 0.97% की बढ़त के साथ 20,168 और S&P 500 0.80% चढ़कर 6,141 के स्तर पर पहुंचा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/sensex-shifted-303-points-in-the-stock-market-the-nifty/article-25729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.