Zomato को नाम बदलने की शेयरधारकों ने दी मंजूरी, कंपनी की हो गई अब ये नई पहचान

Business News

कंपनी ने आंतरिक रूप से, जोमैटो की मूल कंपनी का नाम बदलकर 2022 में ब्लिंकिट के अधिग्रहण के बाद इटरनल कर दिया था। तब से अबतक आधिकारिक तौर पर इसे पूरा करने के लिए प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।

काफी दिनों से चली आ रही प्रक्रिया के तहत जोमैटो के शेयरधारकों ने मूल कंपनी Zomato Limited के नाम में बदलाव को सोमवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अब कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड (Eternal Ltd.) हो गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, इटरनल में चार वर्टिकल होंगे- फूड-डिलीवरी बिजनेस जोमैटो, क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट, गोइंग-आउट वर्टिकल डिस्ट्रिक्ट और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) ग्रॉसरी सप्लाई कंपनी हाइपरप्योर।

दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों से क्या कहा

खबर के मुताबिक, जोमैटो की स्थापना साल 2008 में फ़ूडीबे के तौर पर हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया था। कंपनी ने साल 2022 में क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था। कंपनी के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में लिखा- जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से 'इटरनल' (जोमैटो की जगह) का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा था कि जिस दिन जोमैटो से आगे कुछ और हमारे भविष्य का महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल रख देंगे। आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच चुके हैं।

ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा

इससे पहले कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो को अपना नाम बदलकर इटरनल करने की कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) से मंजूरी मिल गई थी। यहां समझ लें कि कंपनी के फूड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कॉरपोरेट वेबसाइट का पता 'जोमैटो डॉट कॉम' से बदलकर 'इटरनल डॉट कॉम' हो जाएगा।

कंपनी ने जुटाए हैं 8,500 करोड़ रुपये

जोमैटो ने करीब तीन महीने पहले अपने ग्रोथ मकसद को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। तब जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया था कि पूंजी जुटाने की प्रस्तावित योजना का मकसद कंपनी के बहीखाते को मजबूत करना है। कंपनी का पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम पिछले साल 25 नवंबर को खुला था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Zomato को नाम बदलने की शेयरधारकों ने दी मंजूरी, कंपनी की हो गई अब ये नई पहचान

Business News

काफी दिनों से चली आ रही प्रक्रिया के तहत जोमैटो के शेयरधारकों ने मूल कंपनी Zomato Limited के नाम में बदलाव को सोमवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अब कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड (Eternal Ltd.) हो गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, इटरनल में चार वर्टिकल होंगे- फूड-डिलीवरी बिजनेस जोमैटो, क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट, गोइंग-आउट वर्टिकल डिस्ट्रिक्ट और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) ग्रॉसरी सप्लाई कंपनी हाइपरप्योर।

दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों से क्या कहा

खबर के मुताबिक, जोमैटो की स्थापना साल 2008 में फ़ूडीबे के तौर पर हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया था। कंपनी ने साल 2022 में क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया था। कंपनी के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में लिखा- जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से 'इटरनल' (जोमैटो की जगह) का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा था कि जिस दिन जोमैटो से आगे कुछ और हमारे भविष्य का महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटरनल रख देंगे। आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच चुके हैं।

ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा

इससे पहले कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो को अपना नाम बदलकर इटरनल करने की कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) से मंजूरी मिल गई थी। यहां समझ लें कि कंपनी के फूड डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार का ब्रांड नाम और ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद कॉरपोरेट वेबसाइट का पता 'जोमैटो डॉट कॉम' से बदलकर 'इटरनल डॉट कॉम' हो जाएगा।

कंपनी ने जुटाए हैं 8,500 करोड़ रुपये

जोमैटो ने करीब तीन महीने पहले अपने ग्रोथ मकसद को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत निवेशकों को इक्विटी शेयर बेचकर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। तब जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया था कि पूंजी जुटाने की प्रस्तावित योजना का मकसद कंपनी के बहीखाते को मजबूत करना है। कंपनी का पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम पिछले साल 25 नवंबर को खुला था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/share-holders-approved-zomato-to-change-the-name-of-the/article-13463

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.