इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस के शेयर्स 18 फीसदी तक गिरे धड़ाम, बढ़ सकते हैं सीएनजी के दाम!

Business News

लगातार दो महीने से सिटी गैस कंपनियों को गैस आवंटन में कटौती होने के चलते इन कंपनियों को 7 रुपये प्रति किलो तक सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी करने की दरकार पड़ सकती है.

शेयर बाजार में लिस्टेड सीएनजी-पीएनजी सप्लाई करने वाली सिटी गैस कंपनियों इंद्रप्रस्थ गैस, महानगर गैस और गुजरात गैस के शेयर्स 18 फीसदी तक औंधे मुंह जा लुढ़के हैं. वजह है सरकार ने इन कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किए जाने वाले गैस में लगातार दूसरे महीने 20 फीसदी की कटौती कर दी है. इससे एक तरफ इन कंपनियों की लागत में बेतहाशा इजाफा होने वाला है तो जल्द ही इसका भार इन कंपनियों को ग्राहकों के ऊपर डालना होगा. ब्रोकरेज हाउस सिटी के मुताबिक सिटी गैस कंपनियों को 10 फीसदी या 7 रुपये प्रति किलो तक सीएनजी के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं. 

18 फीसदी तक लुढ़के शेयर्स 

सोमवार 18 नवंबर 2024 को बाजार के खुलते ही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का स्टॉक करीब 20 फीसदी गिरकर 324.70 रुपये पर जा लुढ़का जो इसके पहले सेशन में 405.80 रुपये पर क्लोज हुआ था. फिलहाल स्टॉक 18.63 फीसदी की गिरावट के साथ 330.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार महानगर गैस का स्टॉक भी 18.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1075.25 रुपये तक नीचे जा फिसला. फिलहाल महानगर गैस का शेयर 13.75 फीसदी की गिरावट के साथ 1132.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. गुजरात गैस का शेयर भी 9 फीसदी गिरकर 442.50 रुपये तक जा गिरा. फिलहाल गुजरात गैस का शेयर 6.18 फीसदी की गिरावट के साथ 455.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  

क्यों गिरे IGL और MGL के शेयर्स 

सरकार ने 16 नवंबर 2024 से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को प्राथमिकता के आधार आवंटित किए जाने वाले गैस की मात्रा को 20 फीसदी कम कर दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पॉलिसी गाइडलाइन के मुताबिक सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन को प्राथमिकता वाले सेगमेंट जिसमें सीएनजी और घरेलू पीएनजी आता है उन्हें एपीएम पर घरेलू नैचु्रल गैस आवंटित किए जाने का प्रावधान है. स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में इंद्रप्रस्थ गैस ने कहा, 16 नवंबर 2024 से सीएनजी (ट्रांसपोर्ट) के लिए गैस के आवंटन को पहले के एपीएम अलोकेशन के मुकाबले 20 फीसदी तक घटा दिया गया है. कंपनी ने बताया कि ये बड़ी कटौती है और इसका असर कंपनी के मुनाफे पर भी पड़ सकता है. 

ब्रोकरेज हाउस ने घटाये टारगेट 

जेपी मॉर्गन ने महानगर गैस के शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 1300 रुपये कर दिया है और अपने रुख को ओवरवेट से न्यूट्रल कर दिया है जबकि इंद्रप्रस्थ गैस के टारगेट प्राइस को घटाकर 343 रुपये कर दिया है. जेपी मॉर्गन के मुताबिक कंपनियों को ऊंची कीमत पर दूसरे गैस के विकल्पों को देखना होगा जिससे उनका मार्जिन घटेगा. सिटी के मुताबिक गैस आवंटन के घटने के बाद एक्साइज ड्यूटी में कमी नहीं होने चलते सिटी गैस कंपनियों को 7 रुपये प्रति किलो तक सीएनजी की कीमतों में इजाफा करना होगा जो कि एक बड़ी चुनौती है. जेफ्फरीज ने महानगर गैस के शेयर के टारगेट प्राइस को घटाकर 1130 रुपये और आईजीएल के 295 रुपये कर दिया है.  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस के शेयर्स 18 फीसदी तक गिरे धड़ाम, बढ़ सकते हैं सीएनजी के दाम!

Business News

शेयर बाजार में लिस्टेड सीएनजी-पीएनजी सप्लाई करने वाली सिटी गैस कंपनियों इंद्रप्रस्थ गैस, महानगर गैस और गुजरात गैस के शेयर्स 18 फीसदी तक औंधे मुंह जा लुढ़के हैं. वजह है सरकार ने इन कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित किए जाने वाले गैस में लगातार दूसरे महीने 20 फीसदी की कटौती कर दी है. इससे एक तरफ इन कंपनियों की लागत में बेतहाशा इजाफा होने वाला है तो जल्द ही इसका भार इन कंपनियों को ग्राहकों के ऊपर डालना होगा. ब्रोकरेज हाउस सिटी के मुताबिक सिटी गैस कंपनियों को 10 फीसदी या 7 रुपये प्रति किलो तक सीएनजी के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं. 

18 फीसदी तक लुढ़के शेयर्स 

सोमवार 18 नवंबर 2024 को बाजार के खुलते ही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का स्टॉक करीब 20 फीसदी गिरकर 324.70 रुपये पर जा लुढ़का जो इसके पहले सेशन में 405.80 रुपये पर क्लोज हुआ था. फिलहाल स्टॉक 18.63 फीसदी की गिरावट के साथ 330.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार महानगर गैस का स्टॉक भी 18.08 फीसदी की गिरावट के साथ 1075.25 रुपये तक नीचे जा फिसला. फिलहाल महानगर गैस का शेयर 13.75 फीसदी की गिरावट के साथ 1132.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. गुजरात गैस का शेयर भी 9 फीसदी गिरकर 442.50 रुपये तक जा गिरा. फिलहाल गुजरात गैस का शेयर 6.18 फीसदी की गिरावट के साथ 455.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  

क्यों गिरे IGL और MGL के शेयर्स 

सरकार ने 16 नवंबर 2024 से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को प्राथमिकता के आधार आवंटित किए जाने वाले गैस की मात्रा को 20 फीसदी कम कर दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पॉलिसी गाइडलाइन के मुताबिक सिटी गैस डिस्ट्रब्यूशन को प्राथमिकता वाले सेगमेंट जिसमें सीएनजी और घरेलू पीएनजी आता है उन्हें एपीएम पर घरेलू नैचु्रल गैस आवंटित किए जाने का प्रावधान है. स्टॉक एक्सचेंज के पास रेगुलेटरी फाइलिंग में इंद्रप्रस्थ गैस ने कहा, 16 नवंबर 2024 से सीएनजी (ट्रांसपोर्ट) के लिए गैस के आवंटन को पहले के एपीएम अलोकेशन के मुकाबले 20 फीसदी तक घटा दिया गया है. कंपनी ने बताया कि ये बड़ी कटौती है और इसका असर कंपनी के मुनाफे पर भी पड़ सकता है. 

ब्रोकरेज हाउस ने घटाये टारगेट 

जेपी मॉर्गन ने महानगर गैस के शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर 1300 रुपये कर दिया है और अपने रुख को ओवरवेट से न्यूट्रल कर दिया है जबकि इंद्रप्रस्थ गैस के टारगेट प्राइस को घटाकर 343 रुपये कर दिया है. जेपी मॉर्गन के मुताबिक कंपनियों को ऊंची कीमत पर दूसरे गैस के विकल्पों को देखना होगा जिससे उनका मार्जिन घटेगा. सिटी के मुताबिक गैस आवंटन के घटने के बाद एक्साइज ड्यूटी में कमी नहीं होने चलते सिटी गैस कंपनियों को 7 रुपये प्रति किलो तक सीएनजी की कीमतों में इजाफा करना होगा जो कि एक बड़ी चुनौती है. जेफ्फरीज ने महानगर गैस के शेयर के टारगेट प्राइस को घटाकर 1130 रुपये और आईजीएल के 295 रुपये कर दिया है.  

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/shares-of-indraprastha-gas-and-mahanagar-gas-fell-by-18/article-3700

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.