चांदी ₹2,758 उछलकर ₹1.62 लाख प्रति किलो हुई; सोना ₹224 गिरकर ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया

Digital Desk

27 नवंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹224 सस्ता होकर ₹1,25,857 पर आ गया। एक दिन पहले यही मात्रा ₹1,26,081 में मिल रही थी।

वहीं, चांदी ने तेज उछाल दर्ज की और ₹2,758 बढ़कर ₹1,61,783 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि कल इसका भाव ₹1,59,025 था। पहले, सोना 17 अक्टूबर को अपने सर्वकालिक उच्च ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को अपने उच्चतम स्तर ₹1,78,100 प्रति किलो दर्ज किया था।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों अलग होते हैं?

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इन अतिरिक्त लागतों के कारण विभिन्न शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक अपने गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए IBJA के दामों का उपयोग करते हैं।

इस साल अब तक सोना ₹49,695 और चांदी ₹75,766 महंगी हुई

31 दिसंबर 2024 से 24-कैरट सोना (10 ग्राम) इस साल ₹49,695 महंगा हुआ है — इसकी कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹1,25,857 हो गई है।
इसी अवधि में चांदी की कीमत भी प्रति किलो ₹75,766 बढ़कर ₹86,017 से ₹1,61,783 हो गई है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य दो बातें

  1. सिर्फ प्रमाणित सोना खरीदें:
    हमेशा BIS-हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क कोड (उदाहरण: AZ4524) सोने की शुद्धता और कैरेट दर्शाता है।

  2. कीमत को क्रॉस-चेक करें:
    सोने का सही वजन और खरीद के दिन की कीमत कई स्रोतों (जैसे IBJA की वेबसाइट) से मिलाकर देखें। 24-कैरट, 22-कैरट और 18-कैरट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

चांदी ₹2,758 उछलकर ₹1.62 लाख प्रति किलो हुई; सोना ₹224 गिरकर ₹1.26 लाख प्रति 10 ग्राम पर आया

Digital Desk

वहीं, चांदी ने तेज उछाल दर्ज की और ₹2,758 बढ़कर ₹1,61,783 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि कल इसका भाव ₹1,59,025 था। पहले, सोना 17 अक्टूबर को अपने सर्वकालिक उच्च ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को अपने उच्चतम स्तर ₹1,78,100 प्रति किलो दर्ज किया था।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों अलग होते हैं?

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इन अतिरिक्त लागतों के कारण विभिन्न शहरों में रेट अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक अपने गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए IBJA के दामों का उपयोग करते हैं।

इस साल अब तक सोना ₹49,695 और चांदी ₹75,766 महंगी हुई

31 दिसंबर 2024 से 24-कैरट सोना (10 ग्राम) इस साल ₹49,695 महंगा हुआ है — इसकी कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹1,25,857 हो गई है।
इसी अवधि में चांदी की कीमत भी प्रति किलो ₹75,766 बढ़कर ₹86,017 से ₹1,61,783 हो गई है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य दो बातें

  1. सिर्फ प्रमाणित सोना खरीदें:
    हमेशा BIS-हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क कोड (उदाहरण: AZ4524) सोने की शुद्धता और कैरेट दर्शाता है।

  2. कीमत को क्रॉस-चेक करें:
    सोने का सही वजन और खरीद के दिन की कीमत कई स्रोतों (जैसे IBJA की वेबसाइट) से मिलाकर देखें। 24-कैरट, 22-कैरट और 18-कैरट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/silver-jumps-%E2%82%B92758-to-reach-%E2%82%B9162-lakhkg-gold-drops-%E2%82%B9224/article-38738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.