चांदी 11,620 रुपये उछली, 24 कैरेट सोना 1.52 लाख के पार पहुंचा

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

Gold Silver Rate 12 May में सोना-चांदी के दामों में भारी उछाल दर्ज हुआ। 24 कैरेट सोना 1.52 लाख और चांदी 2.68 लाख प्रति किलो पहुंची।

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को काफी उछाल देखने को मिला। जैसे ही सर्राफा बाजार खुला, सभी की नजरें सीधे गोल्ड और सिल्वर रेट पर टिक गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नए रेट के अनुसार, चांदी ने एक बार में 11,620 रुपये की बढ़ोतरी की, जिससे इसकी कीमत 2.68 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 1,592 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस अचानक आई तेजी ने न सिर्फ कारोबारियों बल्कि आम ग्राहकों को भी चौंका दिया है। कई शहरों के ज्वैलर्स का कहना है कि सुबह से ही लोग नए रेट पूछने आ रहे हैं, हालांकि खरीदारी को लेकर थोड़ा सतर्कता बरती जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के सुरक्षित विकल्प की तलाश के चलते सोने-चांदी में ये तेजी बनी हुई है।

IBJA के रेट के अनुसार, सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 24 हजार रुपये पीछे चल रहा है, जबकि चांदी में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट पहले से ही देखी जा रही थी। लेकिन सोमवार की उछाल ने बाजार का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। सुनने में आया है कि ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों का आकर्षण फिर से कीमती धातुओं की तरफ बढ़ा है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी 1,458 रुपये की वृद्धि हुई और अब इसका रेट 1,39,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जीएसटी जोड़ने पर ये कीमत करीब 1,43,365 रुपये हो जाती है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,194 रुपये महंगा होकर 1,13,966 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। कई ज्वैलर्स का कहना है कि लगातार बदलते रेट के कारण ग्राहक फिलहाल छोटे निवेश को तरजीह दे रहे हैं। शादी और त्योहारों के मौसम में मांग और बढ़ने की संभावनाएं हैं।

23 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड 1,486 रुपये चढ़कर 1,51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 14 कैरेट सोना 931 रुपये की वृद्धि के साथ 88,893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जीएसटी जोड़ने पर इनकी कीमतें और बढ़ जाती हैं। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में विविधता की बड़ी वजह लोकल टैक्स, ढुलाई खर्च, बीमा, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग मानी जाती है। शादी या त्योहारों के दौरान कई शहरों में गोल्ड पर प्रीमियम भी बढ़ जाता है। हालांकि, बेस प्राइस अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की स्थिति से तय होती है। सोमवार को बाजार में आई तेजी ने छोटे निवेशकों के बीच भी हलचल बढ़ा दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

चांदी 11,620 रुपये उछली, 24 कैरेट सोना 1.52 लाख के पार पहुंचा

बिजनेस डेस्क

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को काफी उछाल देखने को मिला। जैसे ही सर्राफा बाजार खुला, सभी की नजरें सीधे गोल्ड और सिल्वर रेट पर टिक गईं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नए रेट के अनुसार, चांदी ने एक बार में 11,620 रुपये की बढ़ोतरी की, जिससे इसकी कीमत 2.68 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 1,592 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस अचानक आई तेजी ने न सिर्फ कारोबारियों बल्कि आम ग्राहकों को भी चौंका दिया है। कई शहरों के ज्वैलर्स का कहना है कि सुबह से ही लोग नए रेट पूछने आ रहे हैं, हालांकि खरीदारी को लेकर थोड़ा सतर्कता बरती जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के सुरक्षित विकल्प की तलाश के चलते सोने-चांदी में ये तेजी बनी हुई है।

IBJA के रेट के अनुसार, सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 24 हजार रुपये पीछे चल रहा है, जबकि चांदी में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट पहले से ही देखी जा रही थी। लेकिन सोमवार की उछाल ने बाजार का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। सुनने में आया है कि ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते निवेशकों का आकर्षण फिर से कीमती धातुओं की तरफ बढ़ा है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी 1,458 रुपये की वृद्धि हुई और अब इसका रेट 1,39,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जीएसटी जोड़ने पर ये कीमत करीब 1,43,365 रुपये हो जाती है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,194 रुपये महंगा होकर 1,13,966 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। कई ज्वैलर्स का कहना है कि लगातार बदलते रेट के कारण ग्राहक फिलहाल छोटे निवेश को तरजीह दे रहे हैं। शादी और त्योहारों के मौसम में मांग और बढ़ने की संभावनाएं हैं।

23 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। 23 कैरेट गोल्ड 1,486 रुपये चढ़कर 1,51,246 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 14 कैरेट सोना 931 रुपये की वृद्धि के साथ 88,893 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जीएसटी जोड़ने पर इनकी कीमतें और बढ़ जाती हैं। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में विविधता की बड़ी वजह लोकल टैक्स, ढुलाई खर्च, बीमा, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग मानी जाती है। शादी या त्योहारों के दौरान कई शहरों में गोल्ड पर प्रीमियम भी बढ़ जाता है। हालांकि, बेस प्राइस अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की स्थिति से तय होती है। सोमवार को बाजार में आई तेजी ने छोटे निवेशकों के बीच भी हलचल बढ़ा दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/silver-rose-by-rs-11620-24-carat-gold-crossed-rs/article-53206

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.