चांदी 5000 तक रुपये उछली, सोने के दाम में भी आई तेजी

बिजनेस डेस्क

By Rohit.P
On

सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज हुई है। चांदी ₹5000 तक महंगी हुई, जबकि सोने के दाम में भी जोरदार उछाल देखने को मिला।

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को काफी उछाल देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजार में हलचल पैदा की, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। कारोबार की शुरुआत में सोना मजबूत हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई। सुबह-सुबह निवेशकों की खरीदारी बढ़ने की वजह से दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़ते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना लगभग 471 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। थोड़ी ही देर में इसकी कीमत और बढ़ गई और यह 1,59,500 रुपये तक पहुंच गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 821 रुपये तक मजबूत हुआ। वहीं चांदी में और भी अधिक तेजी देखने को मिली। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 4,837 रुपये की बढ़त के साथ 2,76,683 रुपये प्रति किलो पर खुली। कारोबार के दौरान इसका भाव 2,76,888 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। इसका मतलब यह है कि पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में चांदी की कीमत लगभग 5 हजार रुपये तक महंगी हो गई।

सर्राफा बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक दोबारा सोने और चांदी की तरफ वापस लौट रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को जैसे ही बाजार खुला, तेजी लौट आई। चांदी के दामों में अचानक आई इस बढ़त ने व्यवसायियों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींचा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव और आपूर्ति की स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 May 2026 By Rohit.P

चांदी 5000 तक रुपये उछली, सोने के दाम में भी आई तेजी

बिजनेस डेस्क

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को काफी उछाल देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजार में हलचल पैदा की, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। कारोबार की शुरुआत में सोना मजबूत हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई। सुबह-सुबह निवेशकों की खरीदारी बढ़ने की वजह से दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़ते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना लगभग 471 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। थोड़ी ही देर में इसकी कीमत और बढ़ गई और यह 1,59,500 रुपये तक पहुंच गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना करीब 821 रुपये तक मजबूत हुआ। वहीं चांदी में और भी अधिक तेजी देखने को मिली। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी करीब 4,837 रुपये की बढ़त के साथ 2,76,683 रुपये प्रति किलो पर खुली। कारोबार के दौरान इसका भाव 2,76,888 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। इसका मतलब यह है कि पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में चांदी की कीमत लगभग 5 हजार रुपये तक महंगी हो गई।

सर्राफा बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक दोबारा सोने और चांदी की तरफ वापस लौट रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को जैसे ही बाजार खुला, तेजी लौट आई। चांदी के दामों में अचानक आई इस बढ़त ने व्यवसायियों और निवेशकों दोनों का ध्यान खींचा है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तनाव और आपूर्ति की स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/silver-rose-by-rs-5000-gold-prices-also-increased/article-54192

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.