गूगल ला रहा सस्ता AI फोन Pixel 10a, 18 फरवरी को होगा लॉन्च

बिजनेस न्यूज

On

फ्लैट कैमरा डिजाइन और प्रीमियम जेमिनी AI फीचर्स के साथ A-सीरीज का नया दांव

गूगल ने अपने किफायती AI स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए बताया कि यह फोन 18 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा। Pixel 10a, गूगल की Pixel 10 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल होगा, जिसे कम कीमत में प्रीमियम AI अनुभव देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह लॉन्चिंग ऐसे समय पर हो रही है, जब एपल और सैमसंग भी अपने नए स्मार्टफोन्स की तैयारी में हैं।

क्या है Pixel 10a की खासियत
Pixel 10a, गूगल की लोकप्रिय A-सीरीज का नया फोन है, जो खास तौर पर मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। गूगल ने साफ किया है कि इस डिवाइस में भी वही लेटेस्ट AI फीचर्स मिलेंगे, जो कंपनी अपने महंगे फ्लैगशिप मॉडल्स में देती है। इससे पहले A-सीरीज को सॉफ्टवेयर और कैमरा परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता रहा है।

कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव
टीजर वीडियो में Pixel 10a के डिजाइन की पहली झलक दिखाई गई है। सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर कैमरा डिजाइन में देखने को मिलेगा। इस बार फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल पूरी तरह फ्लैट होगा। यानी पिछले Pixel 9a की तरह उभरा हुआ कैमरा ‘बंप’ नहीं दिया गया है। गूगल का यह नया फ्लश डिजाइन फोन को ज्यादा स्लीक और सिंपल लुक देता है।

सस्ते फोन में प्रीमियम AI फीचर्स
Pixel 10a में गूगल के लेटेस्ट Gemini AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Gemini Live के जरिए यूजर्स फोन से रियल-टाइम बातचीत कर सकेंगे। इसके अलावा Circle to Search जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे किसी भी फोटो या वीडियो पर गोला बनाकर तुरंत सर्च किया जा सकेगा। टेक इंडस्ट्री में इन फीचर्स को एपल के ‘Apple Intelligence’ से ज्यादा एडवांस माना जा रहा है।

लॉन्च टाइमिंग क्यों अहम
गूगल ने Pixel 10a की लॉन्चिंग फरवरी में रखी है, जबकि एपल मार्च में अपने किफायती iPhone 17e को पेश कर सकता है। वहीं सैमसंग भी अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज पर काम कर रहा है। गूगल की रणनीति है कि इन बड़े लॉन्च से पहले भारत, अमेरिका और जापान जैसे अहम बाजारों में अपनी मौजूदगी मजबूत की जाए।

कीमत को लेकर क्या संकेत
हालांकि गूगल ने Pixel 10a की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि रैम और अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के चलते कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फिर भी A-सीरीज की पहचान किफायती प्रीमियम फोन की रही है।

क्या है Pixel A-सीरीज
गूगल हर साल अपनी फ्लैगशिप Pixel सीरीज के कुछ महीनों बाद A-सीरीज लॉन्च करता है। इसमें प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर फ्लैगशिप जैसे ही होते हैं, जबकि बॉडी मटेरियल और कुछ हार्डवेयर फीचर्स में कटौती कर कीमत कम रखी जाती है।

------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/silver-today-becomes-cheaper-by-rs-26-thousand-big-fall/article-45451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.