Skoda Volkswagen ने कुल 6.75 लाख गाड़ियों का किया निर्यात, 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं मेड इन इंडिया कार

Business News

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में SAVWIPL ने 43,000 से ज्यादा स्थानीय रूप से विनिर्मित गाड़ियों का निर्यात किया, जो एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं। जहां एक तरफ फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में पोलो और वेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों से लेकर वर्टस और टाइगुन जैसी नई जनरेशन की कारें हैं।

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) द्वारा बनाई गईं 6.75 लाख मेड इन इंडिया गाड़ियां दुनिया के 26 से ज्यादा देशों में फर्राटा भर रही हैं। SAVWIPL ने बुधवार को बताया कि एक्सपोर्ट सेक्टर में जबरदस्त योगदान के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने कंपनी को  ‘टॉप एक्सपोर्टर’ 2023-24’ के रूप में सम्मानित किया है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले 20 सालों में रिकॉर्ड 6,75,000 ‘मेड इन इंडिया’ कारों का निर्यात किया है। ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप कंपनी ने देश को एक प्रमुख ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। .

एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं गाड़ियां

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने कहा कि ग्रुप ने अभी तक 6,75,000 से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया है, जो इसकी इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में SAVWIPL ने 43,000 से ज्यादा स्थानीय रूप से विनिर्मित गाड़ियों का निर्यात किया, जो एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं। जहां एक तरफ फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में पोलो और वेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों से लेकर वर्टस और टाइगुन जैसी नई जनरेशन की कारें हैं। वहीं दूसरी ओर, स्कोडा के पोर्टफोलियो में कुशाक, स्लाविया और काइलैक जैसी नई पीढ़ी की कारें हैं। 

कंपनी ने मार्च 2025 में की अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कंपनी की इस उपलब्धि पर कहा, “मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से मिला ये पुरस्कार क्वालिटी, इनोवेशन और भारत में मैन्यूफैक्चर्ड और इंजीनियर की गई कारों की बढ़ती ग्लोबल डिमांड के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भारत की भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बताते चलें कि स्कोडा ऑटो इंडिया ने मार्च 2025 में कुल 7422 गाड़ियों की बिक्री की। भारत में अपने परिचालन के 25 साल पूरे कर रही कंपनी ने बताया कि मार्च में दर्ज की गई बिक्री अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

Skoda Volkswagen ने कुल 6.75 लाख गाड़ियों का किया निर्यात, 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं मेड इन इंडिया कार

Business News

दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SAVWIPL) द्वारा बनाई गईं 6.75 लाख मेड इन इंडिया गाड़ियां दुनिया के 26 से ज्यादा देशों में फर्राटा भर रही हैं। SAVWIPL ने बुधवार को बताया कि एक्सपोर्ट सेक्टर में जबरदस्त योगदान के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने कंपनी को  ‘टॉप एक्सपोर्टर’ 2023-24’ के रूप में सम्मानित किया है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले 20 सालों में रिकॉर्ड 6,75,000 ‘मेड इन इंडिया’ कारों का निर्यात किया है। ऑटोमोबाइल कंपनी ने कहा कि भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप कंपनी ने देश को एक प्रमुख ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट सेंटर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। .

एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं गाड़ियां

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने कहा कि ग्रुप ने अभी तक 6,75,000 से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया है, जो इसकी इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में SAVWIPL ने 43,000 से ज्यादा स्थानीय रूप से विनिर्मित गाड़ियों का निर्यात किया, जो एशिया, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के 26 से ज्यादा देशों में भेजी गईं। जहां एक तरफ फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में पोलो और वेंटो जैसी दिग्गज गाड़ियों से लेकर वर्टस और टाइगुन जैसी नई जनरेशन की कारें हैं। वहीं दूसरी ओर, स्कोडा के पोर्टफोलियो में कुशाक, स्लाविया और काइलैक जैसी नई पीढ़ी की कारें हैं। 

कंपनी ने मार्च 2025 में की अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पीयूष अरोड़ा ने कंपनी की इस उपलब्धि पर कहा, “मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से मिला ये पुरस्कार क्वालिटी, इनोवेशन और भारत में मैन्यूफैक्चर्ड और इंजीनियर की गई कारों की बढ़ती ग्लोबल डिमांड के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भारत की भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” बताते चलें कि स्कोडा ऑटो इंडिया ने मार्च 2025 में कुल 7422 गाड़ियों की बिक्री की। भारत में अपने परिचालन के 25 साल पूरे कर रही कंपनी ने बताया कि मार्च में दर्ज की गई बिक्री अभी तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/skoda-volkswagen-exported-a-total-of-675-lakh-vehicles-in/article-16461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.