SpiceJet के कर्मचारियों को पेंडिंग सैलरी के साथ पीएफ का पैसा भी मिला

Business News

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अन्य बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, एयरलाइन ने अलग-अलग विमान पट्टेदाताओं (Aircraft Lessors) के साथ समझौता कर लिया है।

वित्तीय संकट का सामना कर रही भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों को पेंडिंग सैलरी का भुगतान कर दिया है। स्पाइसजेट ने इसके साथ ही कर्मचारियों के पीएफ खाते में 10 महीने का पैसा भी जमा कर दिया है। इतना ही नहीं, संकटग्रस्त एयरलाइन कंपनी ने जीएसटी बकाये का भी भुगतान कर दिया है। एयरलाइन कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने QIP के जरिए जुटाए हैं 3,000 करोड़ रुपये

स्पाइसजेट ने अभी हाल ही में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एयरलाइन ने 23 सितंबर को पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के आधार पर शेयर जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। एयरलाइन कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि नए फंड्स जुटाने के पहले हफ्ते के अंदर ही कंपनी ने सभी पेंडिंग सैलरी और जीएसटी बकाये का भुगतान कर दिया है और कर्मचारियों के खाते में पीएफ के 10 महीने का बकाया जमा करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रगति की है।

स्पाइसजेट ने विमान पट्टेदाताओं के साथ किया समझौता

प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अन्य बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, एयरलाइन ने अलग-अलग विमान पट्टेदाताओं (Aircraft Lessors) के साथ समझौता कर लिया है। बताते चलें कि स्पाइसजेट को अभी कई तरह की वित्तीय समस्याओं और कानूनी दिक्कतों समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के फ्लीट में विमानों की संख्या भी कम हो गई है।

2019 में फ्लीट में शामिल थे 74 प्लेन

साल 2019 में कंपनी के फ्लीट में कुल 74 प्लेन थे। जबकि साल 2024 में कंपनी का फ्लीट साइज 74 से घटकर सिर्फ 28 रह गया है। इतना ही नहीं, फंडिंग के मुद्दे के कारण 36 प्लेन ग्राउंड पर हैं। हालांकि, लाइव एयरक्राफ्ट फ्लीट ट्रैकिंग वेबसाइट planespotter.net के मुताबिक, 5 सितंबर तक स्पाइसजेट के सिर्फ 20 एयरक्राफ्ट ही सर्विस में थे जबकि 38 प्लेन ग्राउंड पर थे।

शुक्रवार को स्पाइसजेट के शेयरों में भारी गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच स्पाइसजेट के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.25 प्रतिशत (2.79 रुपये) की गिरावट के साथ 62.79 रुपये के भाव पर बंद हुए। स्पाइसजेट के शेयरों का 52 वीक हाई 79.90 रुपये और 52 वीक लो 34.00 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 8,047.70 करोड़ रुपये है।SP

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

SpiceJet के कर्मचारियों को पेंडिंग सैलरी के साथ पीएफ का पैसा भी मिला

Business News

वित्तीय संकट का सामना कर रही भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों को पेंडिंग सैलरी का भुगतान कर दिया है। स्पाइसजेट ने इसके साथ ही कर्मचारियों के पीएफ खाते में 10 महीने का पैसा भी जमा कर दिया है। इतना ही नहीं, संकटग्रस्त एयरलाइन कंपनी ने जीएसटी बकाये का भी भुगतान कर दिया है। एयरलाइन कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने QIP के जरिए जुटाए हैं 3,000 करोड़ रुपये

स्पाइसजेट ने अभी हाल ही में 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एयरलाइन ने 23 सितंबर को पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के आधार पर शेयर जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। एयरलाइन कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि नए फंड्स जुटाने के पहले हफ्ते के अंदर ही कंपनी ने सभी पेंडिंग सैलरी और जीएसटी बकाये का भुगतान कर दिया है और कर्मचारियों के खाते में पीएफ के 10 महीने का बकाया जमा करने के साथ ही महत्वपूर्ण प्रगति की है।

स्पाइसजेट ने विमान पट्टेदाताओं के साथ किया समझौता

प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अन्य बकाया राशि के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, एयरलाइन ने अलग-अलग विमान पट्टेदाताओं (Aircraft Lessors) के साथ समझौता कर लिया है। बताते चलें कि स्पाइसजेट को अभी कई तरह की वित्तीय समस्याओं और कानूनी दिक्कतों समेत कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के फ्लीट में विमानों की संख्या भी कम हो गई है।

2019 में फ्लीट में शामिल थे 74 प्लेन

साल 2019 में कंपनी के फ्लीट में कुल 74 प्लेन थे। जबकि साल 2024 में कंपनी का फ्लीट साइज 74 से घटकर सिर्फ 28 रह गया है। इतना ही नहीं, फंडिंग के मुद्दे के कारण 36 प्लेन ग्राउंड पर हैं। हालांकि, लाइव एयरक्राफ्ट फ्लीट ट्रैकिंग वेबसाइट planespotter.net के मुताबिक, 5 सितंबर तक स्पाइसजेट के सिर्फ 20 एयरक्राफ्ट ही सर्विस में थे जबकि 38 प्लेन ग्राउंड पर थे।

शुक्रवार को स्पाइसजेट के शेयरों में भारी गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच स्पाइसजेट के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.25 प्रतिशत (2.79 रुपये) की गिरावट के साथ 62.79 रुपये के भाव पर बंद हुए। स्पाइसजेट के शेयरों का 52 वीक हाई 79.90 रुपये और 52 वीक लो 34.00 रुपये है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 8,047.70 करोड़ रुपये है।SP

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/spicejet-employees-got-pf-money-along-with-pending-salary/article-698

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.