5 लाख रुपये का लोन लेकर शुरू किया काम, बना डाला 150 करोड़ का ब्रांड, ऐसे चमकी तकदीर

BUSINEES NEWS

राज नवानी की कहानी मध्‍य प्रदेश में दमोह के छोटे से रेडी-टू-वियर स्‍टोर 'सॉरी मैडम' से शुरू होकर एक प्रमुख फैशन ब्रांड बनने तक की है। उन्होंने 1995 में 5 लाख रुपये के कर्ज से छोटी सी दुकान शुरू की थी। अब उनकी कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नॉस्ट्रम फैशन का टारगेट अगले कुछ वर्षों में 500 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्राप्त करना है।

मध्य प्रदेश के दमोह शहर से निकलकर राज नवानी ने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1995 में उन्होंने 5 लाख रुपये के कर्ज से 'सॉरी मैडम' नाम का एक छोटा सा कपड़ों का स्टोर शुरू किया था। आज उनका ब्रांड 'नॉस्ट्रम' कई बड़े सितारों की पसंद बन गया है। राज नवानी की कहानी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। आइए, यहां उनकी सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

छोटी सी दुकान से शुरू हुआ सफर

छोटी सी दुकान से शुरू हुआ सफर

मध्य प्रदेश के दमोह के एक छोटे से शहर से निकलकर राज नवानी ने पुरुषों के कपड़ों के ब्रांड 'नॉस्ट्रम' को 150 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले एक बड़े व्यवसाय में बदल दिया है। 1995 में 'सॉरी मैडम' नाम से एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड हस्तियों को कपड़े पहनाने तक पहुंच गया है। 5 लाख रुपये का लोन लेकर उन्‍होंने अपने कारोबारी सफर की शुरुआत की थी।

कम उम्र में रखे कारोबार में कदम

कम उम्र में रखे कारोबार में कदम

जीव विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 23 साल की उम्र में राज नवानी ने अपने पिता की कपड़े की दुकान 'जय जवान जय किसान' से प्रेरणा लेकर कारोबारी दुनिया में कदम रखे। उनकी दुकान 'सॉरी मैडम' जल्द ही शहर में मशहूर हो गई।

अब करोड़ों का टर्नओवर

अब करोड़ों का टर्नओवर

राज नवानी ने कड़ी मेहनत और दूरदृष्टि से अपने छोटे से स्टोर को 'नॉस्ट्रम फैशन प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक बड़ी कंपनी में बदल दिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रहा। अब उनका लक्ष्य अगले दो साल में इसे 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। 250 से ज्‍यादा लोगों को रोजगार देने वाली यह कंपनी लगातार तरक्की कर रही है।

हजारों आउटलेट्स में उपलब्‍ध है ब्रांड

हजारों आउटलेट्स में उपलब्‍ध है ब्रांड

'नॉस्ट्रम' ब्रांड आज देशभर के 1,500 से ज्‍यादा मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स और 100 से ज्‍यादा शॉप-इन-शॉप (SiS) लोकेशन्स पर उपलब्ध है। राज नवानी की कहानी उन सभी नए उद्यमियों के लिए प्रेरणा है जो फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Sep 2024 By दैनिक जागरण

5 लाख रुपये का लोन लेकर शुरू किया काम, बना डाला 150 करोड़ का ब्रांड, ऐसे चमकी तकदीर

BUSINEES NEWS

मध्य प्रदेश के दमोह शहर से निकलकर राज नवानी ने फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1995 में उन्होंने 5 लाख रुपये के कर्ज से 'सॉरी मैडम' नाम का एक छोटा सा कपड़ों का स्टोर शुरू किया था। आज उनका ब्रांड 'नॉस्ट्रम' कई बड़े सितारों की पसंद बन गया है। राज नवानी की कहानी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। आइए, यहां उनकी सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

छोटी सी दुकान से शुरू हुआ सफर

छोटी सी दुकान से शुरू हुआ सफर

मध्य प्रदेश के दमोह के एक छोटे से शहर से निकलकर राज नवानी ने पुरुषों के कपड़ों के ब्रांड 'नॉस्ट्रम' को 150 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाले एक बड़े व्यवसाय में बदल दिया है। 1995 में 'सॉरी मैडम' नाम से एक छोटी सी दुकान से शुरू हुआ उनका सफर आज बॉलीवुड हस्तियों को कपड़े पहनाने तक पहुंच गया है। 5 लाख रुपये का लोन लेकर उन्‍होंने अपने कारोबारी सफर की शुरुआत की थी।

कम उम्र में रखे कारोबार में कदम

कम उम्र में रखे कारोबार में कदम

जीव विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 23 साल की उम्र में राज नवानी ने अपने पिता की कपड़े की दुकान 'जय जवान जय किसान' से प्रेरणा लेकर कारोबारी दुनिया में कदम रखे। उनकी दुकान 'सॉरी मैडम' जल्द ही शहर में मशहूर हो गई।

अब करोड़ों का टर्नओवर

अब करोड़ों का टर्नओवर

राज नवानी ने कड़ी मेहनत और दूरदृष्टि से अपने छोटे से स्टोर को 'नॉस्ट्रम फैशन प्राइवेट लिमिटेड' नाम की एक बड़ी कंपनी में बदल दिया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपये से ज्‍यादा रहा। अब उनका लक्ष्य अगले दो साल में इसे 500 करोड़ रुपये तक पहुंचाना है। 250 से ज्‍यादा लोगों को रोजगार देने वाली यह कंपनी लगातार तरक्की कर रही है।

हजारों आउटलेट्स में उपलब्‍ध है ब्रांड

हजारों आउटलेट्स में उपलब्‍ध है ब्रांड

'नॉस्ट्रम' ब्रांड आज देशभर के 1,500 से ज्‍यादा मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स और 100 से ज्‍यादा शॉप-इन-शॉप (SiS) लोकेशन्स पर उपलब्ध है। राज नवानी की कहानी उन सभी नए उद्यमियों के लिए प्रेरणा है जो फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/started-work-by-taking-a-loan-of-rs-5-lakh/article-138

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.