शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 239 अंक फिसला, निफ्टी 73 अंक टूटा; FMCG और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

Business

On

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी का रुख देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 239.47 अंक की गिरावट के साथ 81,312.42 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 73.20 अंक टूटकर 24,752.10 पर आ गया। प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी का मुख्य कारण एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट को माना जा रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर लाल निशान में बंद

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 19 में गिरावट देखी गई, जबकि 11 शेयरों ने मामूली बढ़त दर्ज की। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते घरेलू निवेशकों ने सतर्कता बरती।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में कारोबारी सत्र के दौरान मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 194 अंक (0.52%) की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा।

  • कोरिया का कोस्पी 50 अंक (1.92%) मजबूत रहा।

  • वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 149 अंक (0.64%) गिर गया।

  • शंघाई कंपोजिट में हल्की बढ़त रही, यह 2.24 अंक (0.07%) ऊपर रहा।

पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार भी उतार-चढ़ाव से प्रभावित रहे।

  • डाउ जोन्स 391 अंक (0.92%) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

  • दूसरी ओर, नैस्डैक 461 अंक (2.47%) और S&P 500 118 अंक (2.05%) की मजबूती के साथ बंद हुए।

बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर दमदार लिस्टिंग के साथ बाजार में उतरा

आज के कारोबार में बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर ने शानदार एंट्री की। बीएसई पर यह 9.4% प्रीमियम के साथ ₹98.50 पर लिस्ट हुआ, जबकि एनएसई पर 11% प्रीमियम के साथ ₹100 के भाव पर लिस्टिंग हुई। इसका इश्यू प्राइस ₹90 तय किया गया था।

‘द लीला’ होटल्स का IPO का आज अंतिम दिन

भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 28 मई को बंद हो रहा है। इस पब्लिक ऑफर के जरिए कंपनी ₹3,500 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹2,500 करोड़ मूल्य के 5.75 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹1,000 करोड़ के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के अंतर्गत पेश किए जाएंगे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 239 अंक फिसला, निफ्टी 73 अंक टूटा; FMCG और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

Business

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर लाल निशान में बंद

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से 19 में गिरावट देखी गई, जबकि 11 शेयरों ने मामूली बढ़त दर्ज की। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते घरेलू निवेशकों ने सतर्कता बरती।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई बाजारों में कारोबारी सत्र के दौरान मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला।

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 194 अंक (0.52%) की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा।

  • कोरिया का कोस्पी 50 अंक (1.92%) मजबूत रहा।

  • वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 149 अंक (0.64%) गिर गया।

  • शंघाई कंपोजिट में हल्की बढ़त रही, यह 2.24 अंक (0.07%) ऊपर रहा।

पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार भी उतार-चढ़ाव से प्रभावित रहे।

  • डाउ जोन्स 391 अंक (0.92%) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

  • दूसरी ओर, नैस्डैक 461 अंक (2.47%) और S&P 500 118 अंक (2.05%) की मजबूती के साथ बंद हुए।

बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर दमदार लिस्टिंग के साथ बाजार में उतरा

आज के कारोबार में बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर ने शानदार एंट्री की। बीएसई पर यह 9.4% प्रीमियम के साथ ₹98.50 पर लिस्ट हुआ, जबकि एनएसई पर 11% प्रीमियम के साथ ₹100 के भाव पर लिस्टिंग हुई। इसका इश्यू प्राइस ₹90 तय किया गया था।

‘द लीला’ होटल्स का IPO का आज अंतिम दिन

भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 28 मई को बंद हो रहा है। इस पब्लिक ऑफर के जरिए कंपनी ₹3,500 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹2,500 करोड़ मूल्य के 5.75 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹1,000 करोड़ के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के अंतर्गत पेश किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-declining-sensex-slipped-239-points-nifty-73-points/article-22445

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.