अमेरिकी आस पर शेयर बाजार ने नहीं दिखाया भरोसा, निफ्टी 24100 से नीचे, सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट

Business News

शुक्रवार के शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं.

फेड रेट कट के बाद भी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत नकारात्मक रुझानों के साथ हुई. सुबह 9.15 बजे तक सेंसेक्स 174.97 अंक या 0.22% गिरकर 79,366.82 पर और निफ्टी 50 63.15 अंक या 0.26% गिरकर 24,136.20 पर आ गया. एक समय निफ्टी 24100 से नीचे और सेंसेक्स 300 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.

शुरुआतीकारोबार में निफ्टी पर इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े, जबकि बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरे. आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई.

इससे पहले अमेरिकी फेड रेट कट के बावजूद घरेलू बाजारों में सपाट शुरुआत की उम्मीद जतायी गई थी. बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4.50-4.75 प्रतिशत कर दिया है, जिससे पहले से ही दबाव में चल रहे एसएंडपी 500 और नैस्डैक में तेज उछाल आया है, जिससे वे नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं.

बता दें कि आज भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, भारतीय जीवन बीमा निगम, वेदांता, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, अशोक लीलैंड, आरती इंडस्ट्रीज, बजाज हिंदुस्तान शुगर, ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडिया सीमेंट्स, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, एमआरएफ, इन्फो एज, प्रीमियर एनर्जीज, सम्ही होटल्स, ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अपना तिमाही आय घोषित करेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अमेरिकी आस पर शेयर बाजार ने नहीं दिखाया भरोसा, निफ्टी 24100 से नीचे, सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट

Business News

फेड रेट कट के बाद भी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत नकारात्मक रुझानों के साथ हुई. सुबह 9.15 बजे तक सेंसेक्स 174.97 अंक या 0.22% गिरकर 79,366.82 पर और निफ्टी 50 63.15 अंक या 0.26% गिरकर 24,136.20 पर आ गया. एक समय निफ्टी 24100 से नीचे और सेंसेक्स 300 अंक नीचे कारोबार कर रहा था.

शुरुआतीकारोबार में निफ्टी पर इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े, जबकि बीपीसीएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरे. आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई.

इससे पहले अमेरिकी फेड रेट कट के बावजूद घरेलू बाजारों में सपाट शुरुआत की उम्मीद जतायी गई थी. बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4.50-4.75 प्रतिशत कर दिया है, जिससे पहले से ही दबाव में चल रहे एसएंडपी 500 और नैस्डैक में तेज उछाल आया है, जिससे वे नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं.

बता दें कि आज भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, भारतीय जीवन बीमा निगम, वेदांता, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, अशोक लीलैंड, आरती इंडस्ट्रीज, बजाज हिंदुस्तान शुगर, ड्रीमफोल्क्स सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज, फोर्टिस हेल्थकेयर, इंडिया सीमेंट्स, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, एमआरएफ, इन्फो एज, प्रीमियर एनर्जीज, सम्ही होटल्स, ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज और व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अपना तिमाही आय घोषित करेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-did-not-show-confidence-in-american-expectations-nifty/article-3052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.