शेयर बाजार 14 महीने बाद ऑल-टाइम हाई पर: सेंसेक्स 86,055 और निफ्टी 26,310 तक पहुंचने के बाद बाजार में गिरावट

Digital Desk

शेयर बाजार ने 27 नवंबर को 14 महीनों बाद जोरदार उछाल दर्ज की, जहां निफ्टी ने ट्रेडिंग के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 के स्तर को छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का अपना ऑल-टाइम हाई बनाया था।

हालांकि शुरुआती तेजी के बाद बाजार फिसल गया। सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 85,580 पर और निफ्टी करीब 40 अंकों की कमजोरी के साथ 26,170 पर कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

तेजी के पीछे की वजहें

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर के अनुसार, वैश्विक बाजारों की मजबूती इस उछाल का मुख्य कारण है। एशियाई बाजार हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट भी पिछली रात बढ़त के साथ बंद हुआ।

बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने भारतीय इक्विटी मार्केट को मजबूत समर्थन दिया। इसके अलावा, पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली, जिसने तेजी को और हवा दी।

ग्लोबल मार्केट में रौनक
  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.85% चढ़कर 3,994 पर और जापान का निक्केई 1.30% बढ़कर 50,203 पर ट्रेड कर रहा है।

  • अमेरिकी बाजार: 26 नवंबर को डाउ जोन्स 0.67% ऊपर 47,427 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में 0.82% और S&P 500 में 0.69% की बढ़त रही।

घरेलू निवेशकों का मजबूत सहारा

26 नवंबर को FIIs ने ₹4,969 करोड़ की खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इससे भी अधिक यानी ₹5,984 करोड़ निवेश किया।

नवंबर में अब तक:

  • FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे

  • DIIs ने ₹68,994 करोड़ की भारी खरीदारी की

ये आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा बाजार में घरेलू निवेशकों का सपोर्ट अधिक प्रभावी है।

कल भी दिखी थी तेजी

26 नवंबर को भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,023 अंकों की छलांग लगाकर 85,610 पर और निफ्टी 321 अंकों की बढ़त के साथ 26,205 पर बंद हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार 14 महीने बाद ऑल-टाइम हाई पर: सेंसेक्स 86,055 और निफ्टी 26,310 तक पहुंचने के बाद बाजार में गिरावट

Digital Desk

हालांकि शुरुआती तेजी के बाद बाजार फिसल गया। सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 85,580 पर और निफ्टी करीब 40 अंकों की कमजोरी के साथ 26,170 पर कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

तेजी के पीछे की वजहें

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर के अनुसार, वैश्विक बाजारों की मजबूती इस उछाल का मुख्य कारण है। एशियाई बाजार हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट भी पिछली रात बढ़त के साथ बंद हुआ।

बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने भारतीय इक्विटी मार्केट को मजबूत समर्थन दिया। इसके अलावा, पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद आज बाजार में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली, जिसने तेजी को और हवा दी।

ग्लोबल मार्केट में रौनक
  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.85% चढ़कर 3,994 पर और जापान का निक्केई 1.30% बढ़कर 50,203 पर ट्रेड कर रहा है।

  • अमेरिकी बाजार: 26 नवंबर को डाउ जोन्स 0.67% ऊपर 47,427 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक में 0.82% और S&P 500 में 0.69% की बढ़त रही।

घरेलू निवेशकों का मजबूत सहारा

26 नवंबर को FIIs ने ₹4,969 करोड़ की खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इससे भी अधिक यानी ₹5,984 करोड़ निवेश किया।

नवंबर में अब तक:

  • FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे

  • DIIs ने ₹68,994 करोड़ की भारी खरीदारी की

ये आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा बाजार में घरेलू निवेशकों का सपोर्ट अधिक प्रभावी है।

कल भी दिखी थी तेजी

26 नवंबर को भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,023 अंकों की छलांग लगाकर 85,610 पर और निफ्टी 321 अंकों की बढ़त के साथ 26,205 पर बंद हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-falls-after-14-months-after-reaching-all-time-high/article-38740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.