- Hindi News
- बिजनेस
- शेयर बाजार में कमजोरी: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट; आईटी-ऑटो सेक्टर में दबाव
शेयर बाजार में कमजोरी: सेंसेक्स 200 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट; आईटी-ऑटो सेक्टर में दबाव
Business news
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में खुले।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 206 अंकों की गिरावट के साथ 82,294 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 57 अंक टूटकर 25,092 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। कमजोर वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार में बिकवाली हावी रही।
किन सेक्टर्स पर दिखा असर?
बिजली, तेल एवं गैस और पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख सेक्टर सूचकांक नकारात्मक दायरे में रहे। आईटी और मीडिया इंडेक्स में लगभग 0.5% की गिरावट देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हालांकि सपाट कारोबार कर रहे हैं।
गिरने और चढ़ने वाले प्रमुख शेयर
-
गिरावट वाले शेयर: इंफोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा मोटर्स।
-
चढ़ने वाले शेयर: सन फार्मा, एसबीआई लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड और टाइटन कंपनी।
इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा टेक्नोलॉजीज, ओला इलेक्ट्रिक, तेजस नेटवर्क्स, नेल्को, रैलिस इंडिया, केसोराम इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिस पर बाजार की नजर बनी रहेगी।
एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
एशिया के प्रमुख बाजारों में सोमवार को मिश्रित रुझान रहा। जापान का निक्केई 0.33% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोस्डैक में हल्की बढ़त रही। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 करीब 0.1% टूटा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक स्थिर रहा।
ग्लोबल संकेतों की स्थिति
डॉलर सूचकांक फिर से 98 के स्तर पर पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। वहीं सोना 3,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है, जो वैश्विक अस्थिरता की ओर संकेत कर रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए