गुरु नानक जयंती पर स्टॉक मार्केट आज बंद रहेंगे, क्या बैंक में भी है छुट्टी?

Business News

छुट्टी के चलते यह सप्ताह शेयर बाजार के हिसाब से छोटा रह गया। साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, नवंबर में भारतीय शेयर बाजार तीन कार्य दिवसों पर बंद रहेगा।

गुरु नानक जयंती के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल एक्सचेंज (एनएसई) में 15 नवंबर को बंद हैं। शुक्रवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई व्यापारिक गतिविधियां नहीं हो रही हैं। बैंकों में भी आज छुट्टी है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी ट्रेडिंग निलंबित रहेगी। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में, ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निलंबित रहेगी और शाम 5:00 बजे फिर से शुरू होगी। यानी आज एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और एनसीडीईएक्स (नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।

नवंबर-दिसंबर में कब बंद रहेंगे बाजार

खबर के मुताबिक, छुट्टी के चलते यह सप्ताह शेयर बाजार के हिसाब से छोटा रह गया। साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, नवंबर में भारतीय शेयर बाजार तीन कार्य दिवसों पर बंद रहेगा- बीते 1 नवंबर 2024 को दिवाली, 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव। इसके बाद दिसंबर 2024 में, एक शेयर बाजार अवकाश होगा, जो क्रिसमस, 25 दिसंबर, 2024 को पड़ेगा।

निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपये घटी

बीएसई सेंसेक्स में बीते गुरुवार को लगातार दो दिन की गिरावट से निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपये घटी है। इस दौरान सेंसेक्स दो प्रतिशत से अधिक नीचे आया है। बीएसई सेंसेक्स दो दिन में 1,805.2 अंक टूटा है। बुधवार को यह 984.23 अंक गिरकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 13,07,898.47 करोड़ रुपये घटकर 4,29,46,189.52 करोड़ रुपये रह गया।

खुदरा महंगाई के अक्टूबर में बढ़कर 14 महीने के उच्चस्तर पर पहुंचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने से शेयर बाजार में गिरावट रही। साथ ही कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली हुई। अमेरिकी और एशिया के दूसरे बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

गुरु नानक जयंती पर स्टॉक मार्केट आज बंद रहेंगे, क्या बैंक में भी है छुट्टी?

Business News

गुरु नानक जयंती के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल एक्सचेंज (एनएसई) में 15 नवंबर को बंद हैं। शुक्रवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई व्यापारिक गतिविधियां नहीं हो रही हैं। बैंकों में भी आज छुट्टी है। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी ट्रेडिंग निलंबित रहेगी। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट में, ट्रेडिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निलंबित रहेगी और शाम 5:00 बजे फिर से शुरू होगी। यानी आज एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और एनसीडीईएक्स (नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।

नवंबर-दिसंबर में कब बंद रहेंगे बाजार

खबर के मुताबिक, छुट्टी के चलते यह सप्ताह शेयर बाजार के हिसाब से छोटा रह गया। साल 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, नवंबर में भारतीय शेयर बाजार तीन कार्य दिवसों पर बंद रहेगा- बीते 1 नवंबर 2024 को दिवाली, 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव। इसके बाद दिसंबर 2024 में, एक शेयर बाजार अवकाश होगा, जो क्रिसमस, 25 दिसंबर, 2024 को पड़ेगा।

निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपये घटी

बीएसई सेंसेक्स में बीते गुरुवार को लगातार दो दिन की गिरावट से निवेशकों की पूंजी 13 लाख करोड़ रुपये घटी है। इस दौरान सेंसेक्स दो प्रतिशत से अधिक नीचे आया है। बीएसई सेंसेक्स दो दिन में 1,805.2 अंक टूटा है। बुधवार को यह 984.23 अंक गिरकर 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 13,07,898.47 करोड़ रुपये घटकर 4,29,46,189.52 करोड़ रुपये रह गया।

खुदरा महंगाई के अक्टूबर में बढ़कर 14 महीने के उच्चस्तर पर पहुंचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने से शेयर बाजार में गिरावट रही। साथ ही कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली हुई। अमेरिकी और एशिया के दूसरे बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-markets-will-remain-closed-today-on-guru-nanak-jayanti/article-3451

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.