मजबूत ओपेनिंग के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 217 अंक टूटा, Reliance, Zomato समेत ये स्टॉक्स टूटे

Business News

बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक टूटकर 74115.17 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ 22460.30 अंक पर बंद हुआ।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार मजबूत खुलने के बाद तेजी को कायम नहीं रख सका। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक टूटकर 74115.17 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ 22460.30 अंक पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट रिलायंस, महिंद्रा, टाइटन, जोमैटो जैसे शेयरों में गिरावट के कारण आई। आपको बता दें कि एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और पावर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुलें।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 324.67 अंक चढ़कर 74,657.25 पर खुला था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.45 अंक बढ़कर 22,650.95 पर खुला। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस में उल्लेखनीय तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

La

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मजबूत ओपेनिंग के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 217 अंक टूटा, Reliance, Zomato समेत ये स्टॉक्स टूटे

Business News

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार मजबूत खुलने के बाद तेजी को कायम नहीं रख सका। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 217.41 अंक टूटकर 74115.17 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 92.20 अंकों की गिरावट के साथ 22460.30 अंक पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट रिलायंस, महिंद्रा, टाइटन, जोमैटो जैसे शेयरों में गिरावट के कारण आई। आपको बता दें कि एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और पावर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुलें।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 324.67 अंक चढ़कर 74,657.25 पर खुला था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.45 अंक बढ़कर 22,650.95 पर खुला। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इंफोसिस में उल्लेखनीय तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,035.10 करोड़ रुपये के इक्विटी बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,320.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

La

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stocks-broken-by-the-stock-market-sensex-rolled-after-strong/article-13419

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.