अडानी समूह की कंपनियों के स्टॉक आज भी गिरावट के साथ खुले, 10 फीसदी गिरकर खुला अडानी ग्रीन एनर्जी

Business News

बाजार खुलने पर अडानी समूह के शेयर गिरावट के साथ खुले लेकिन समूह की सीमेंट कंपनियों एसीसी और अबुंजा सीमेंट में निचले लेवल से रिकवरी देखी जा रही है.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भी अडानी समूह के शेयर्स बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं. बाजार के खुलते ही 8 फीसदी तक अडानी ग्रुप के शेयर्स जा लुढ़के. आज के सेशन में सबसे बड़ी गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में देखने को मिली है जो 7.53 फीसदी की गिरावट के साथ 1060 रुपये पर जा लुढ़का है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स भी करीब 5 फीसदी तक की गिरावट के साथ खुला है. 

फिर धड़ाम गिरे अडानी स्टॉक्स 

अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली के चलते अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 7.53 फीसदी की गिरावट के साथ 1060 रुपये, अडानी एनर्डी सोल्युशंस का स्टॉक 6.82 फीसदी गिरकर 650 रुपये, अडानी एंटरप्राइजेज 4.24 फीसदी गिरकर 2090 रुपये, अडानी पोर्ट्स 5.32 फईसदी की गिरावट के साथ 1055 रुपये, अडानी पावर 5.27 फीसदी की गिरावट के साथ 451 रुपये, अडानी टोटाल गैस 6.12 फीसदी गिरकर 565 रुपये, अडानी विल्मर 4.86 फीसदी घटकर 280 रुपये और अंबुजा सीमेंट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 482 रुपये और एसीसी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 2009 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

फंडिंग जुटाना होगा महंगा!

रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ( S&P) ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के आउटलुक की समीक्षा करते हुए अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी आरजी2 (AGEL RG2), अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड की रेटिंग BBB- पर बरकरार रखा है. लेकिन रेटिंग एजेंसी ने कहा कि चेयरमैन गौतम अडानी और दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद समूह के फंड जुटाने की कवायद को झटका लग सकता है साथ ही फंडिंग कॉस्ट में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.  

क्या है पूरा मामला 

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और कंपनी के दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद 21 नवंबर 2024 को अडानी समूह के स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली थी. इसके चलते अडानी समूह का मार्केट कैप 2.20 लाख करोड़ रुपये घट गया तो गौतम अडानी के नेटवर्थ में भी 12 बिलियन डॉलर की कमी आ गई. हालांकि कंपनी ने एक बयान जारी कर गौतम अडानी और अडानी ग्रीन (Adani Green) के डायरेक्टर्स पर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के लगाये गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. कंपनी ने कहा कि वो उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी.  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अडानी समूह की कंपनियों के स्टॉक आज भी गिरावट के साथ खुले, 10 फीसदी गिरकर खुला अडानी ग्रीन एनर्जी

Business News

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भी अडानी समूह के शेयर्स बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं. बाजार के खुलते ही 8 फीसदी तक अडानी ग्रुप के शेयर्स जा लुढ़के. आज के सेशन में सबसे बड़ी गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में देखने को मिली है जो 7.53 फीसदी की गिरावट के साथ 1060 रुपये पर जा लुढ़का है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स भी करीब 5 फीसदी तक की गिरावट के साथ खुला है. 

फिर धड़ाम गिरे अडानी स्टॉक्स 

अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली के चलते अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 7.53 फीसदी की गिरावट के साथ 1060 रुपये, अडानी एनर्डी सोल्युशंस का स्टॉक 6.82 फीसदी गिरकर 650 रुपये, अडानी एंटरप्राइजेज 4.24 फीसदी गिरकर 2090 रुपये, अडानी पोर्ट्स 5.32 फईसदी की गिरावट के साथ 1055 रुपये, अडानी पावर 5.27 फीसदी की गिरावट के साथ 451 रुपये, अडानी टोटाल गैस 6.12 फीसदी गिरकर 565 रुपये, अडानी विल्मर 4.86 फीसदी घटकर 280 रुपये और अंबुजा सीमेंट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 482 रुपये और एसीसी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 2009 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

फंडिंग जुटाना होगा महंगा!

रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ( S&P) ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के आउटलुक की समीक्षा करते हुए अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी आरजी2 (AGEL RG2), अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड की रेटिंग BBB- पर बरकरार रखा है. लेकिन रेटिंग एजेंसी ने कहा कि चेयरमैन गौतम अडानी और दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद समूह के फंड जुटाने की कवायद को झटका लग सकता है साथ ही फंडिंग कॉस्ट में भी इजाफा देखने को मिल सकता है.  

क्या है पूरा मामला 

अमेरिका में न्यूयॉर्क की अदालत में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी और कंपनी के दूसरे एग्जीक्यूटिव्स पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद 21 नवंबर 2024 को अडानी समूह के स्टॉक्स में तेज गिरावट देखने को मिली थी. इसके चलते अडानी समूह का मार्केट कैप 2.20 लाख करोड़ रुपये घट गया तो गौतम अडानी के नेटवर्थ में भी 12 बिलियन डॉलर की कमी आ गई. हालांकि कंपनी ने एक बयान जारी कर गौतम अडानी और अडानी ग्रीन (Adani Green) के डायरेक्टर्स पर अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के लगाये गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. कंपनी ने कहा कि वो उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी.  

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stocks-of-adani-group-companies-opened-with-a-decline-even/article-3955

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.