शेयर बाजार में जोरदार तेजी: टॉप-10 में 8 कंपनियों की वैल्यू ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ी, बैंकिंग शेयरों का दबदबा

बिजनेस न्यूज

On

सेंसेक्स 4,230 अंक चढ़ा, HDFC और ICICI बैंक सबसे बड़े गेनर; रिलायंस और इन्फोसिस में मामूली गिरावट

बीते कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला, जिसके चलते देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 की कुल मार्केट वैल्यू ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ गई। इस तेजी का सबसे बड़ा लाभ बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों को मिला, जहां HDFC बैंक और ICICI बैंक ने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न दिया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 4,230 अंक यानी 5.77% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी करीब 5.88% की मजबूती दर्ज की गई। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आई।

सबसे अधिक लाभ HDFC बैंक को हुआ, जिसकी मार्केट वैल्यू ₹91,282 करोड़ बढ़कर ₹12.47 लाख करोड़ हो गई। इसके बाद ICICI बैंक का स्थान रहा, जिसकी वैल्यू ₹76,036 करोड़ बढ़कर ₹9.46 लाख करोड़ पहुंच गई। वित्तीय क्षेत्र की कंपनी बजाज फाइनेंस ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए ₹60,980 करोड़ की बढ़त दर्ज की।

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की वैल्यू ₹47,624 करोड़ बढ़ी, जबकि टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने ₹45,873 करोड़ का इजाफा दर्ज किया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की मार्केट वैल्यू भी ₹43,614 करोड़ बढ़कर ₹9.84 लाख करोड़ के पार पहुंच गई।

आईटी सेक्टर में TCS ने ₹26,303 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने ₹21,287 करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों को लाभ दिया। हालांकि, सभी कंपनियों का प्रदर्शन सकारात्मक नहीं रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस को इस सप्ताह हल्का नुकसान उठाना पड़ा।

इन्फोसिस की मार्केट वैल्यू ₹3,285 करोड़ घटकर ₹5.24 लाख करोड़ रह गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू ₹947 करोड़ कम हुई। इसके बावजूद रिलायंस ₹18.27 लाख करोड़ की मार्केट कैप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2026 By Nitin Trivedi

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: टॉप-10 में 8 कंपनियों की वैल्यू ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ी, बैंकिंग शेयरों का दबदबा

बिजनेस न्यूज

बीते कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिला, जिसके चलते देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 की कुल मार्केट वैल्यू ₹4.13 लाख करोड़ बढ़ गई। इस तेजी का सबसे बड़ा लाभ बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों को मिला, जहां HDFC बैंक और ICICI बैंक ने निवेशकों को सबसे ज्यादा रिटर्न दिया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 4,230 अंक यानी 5.77% चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी करीब 5.88% की मजबूती दर्ज की गई। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आई।

सबसे अधिक लाभ HDFC बैंक को हुआ, जिसकी मार्केट वैल्यू ₹91,282 करोड़ बढ़कर ₹12.47 लाख करोड़ हो गई। इसके बाद ICICI बैंक का स्थान रहा, जिसकी वैल्यू ₹76,036 करोड़ बढ़कर ₹9.46 लाख करोड़ पहुंच गई। वित्तीय क्षेत्र की कंपनी बजाज फाइनेंस ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए ₹60,980 करोड़ की बढ़त दर्ज की।

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की वैल्यू ₹47,624 करोड़ बढ़ी, जबकि टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने ₹45,873 करोड़ का इजाफा दर्ज किया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की मार्केट वैल्यू भी ₹43,614 करोड़ बढ़कर ₹9.84 लाख करोड़ के पार पहुंच गई।

आईटी सेक्टर में TCS ने ₹26,303 करोड़ और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने ₹21,287 करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों को लाभ दिया। हालांकि, सभी कंपनियों का प्रदर्शन सकारात्मक नहीं रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस को इस सप्ताह हल्का नुकसान उठाना पड़ा।

इन्फोसिस की मार्केट वैल्यू ₹3,285 करोड़ घटकर ₹5.24 लाख करोड़ रह गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू ₹947 करोड़ कम हुई। इसके बावजूद रिलायंस ₹18.27 लाख करोड़ की मार्केट कैप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/strong-rise-in-stock-market-value-of-8-companies-in/article-50987

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.