- Hindi News
- बिजनेस
- हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 262 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 262 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी
Business News
By दैनिक जागरण
On
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपये भी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत खुला है। यह बाजार के लिए अच्छी खबर है।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 262.79 अंक उछलकर 76,882.12 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 53.15 अंकों की तेजी के साथ 23,256.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा आदि में बड़ा उछाल है। वहीं जोमैटो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कमजोरी है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की आगे की चाल डोनाल्ड ट्रंप के राष्टपति बनने के बाद उनके द्वारा जारी स्टेटमेंट पर निर्भर करेगा। विदेशी और घरेलू निवेशक इसलिए सर्तक रुख अपना रहे हैं।
सेंसेक्स 423 अंक गिरकर बंद हुआ था
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से शुक्रवार 423 अंक के नुकसान में जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट में बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों, बैंकों और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के दबाव के अलावा विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। इससे बाजार में गिरावट आई थी।
छह कंपनियों का मार्केट कैप घटा था
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.58 अंक गिर गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक टूटकर बंद हुआ था।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 262 अंक उछला, इन शेयरों में तेजी
Business News
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की दमदार शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 262.79 अंक उछलकर 76,882.12 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 53.15 अंकों की तेजी के साथ 23,256.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल तेजी वाले शेयरों पर नजर डालें कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, महिंद्रा आदि में बड़ा उछाल है। वहीं जोमैटो, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कमजोरी है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार की आगे की चाल डोनाल्ड ट्रंप के राष्टपति बनने के बाद उनके द्वारा जारी स्टेटमेंट पर निर्भर करेगा। विदेशी और घरेलू निवेशक इसलिए सर्तक रुख अपना रहे हैं।
सेंसेक्स 423 अंक गिरकर बंद हुआ था
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और प्रमुख कंपनियों में बिकवाली होने से शुक्रवार 423 अंक के नुकसान में जबकि निफ्टी में 108 अंक की गिरावट में बंद हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों, बैंकों और वित्तीय शेयरों में बिकवाली के दबाव के अलावा विदेशी कोषों की निकासी का सिलसिला जारी रहने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। इससे बाजार में गिरावट आई थी।
छह कंपनियों का मार्केट कैप घटा था
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1.71 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 759.58 अंक गिर गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228.3 अंक टूटकर बंद हुआ था।
https://www.dainikjagranmpcg.com/business/strong-start-for-the-stock-market-on-the-first-trading/article-8089
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.