शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1800 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार

बिजनेस न्यूज

On

ऑटो, IT और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, ग्लोबल संकेतों का असर

भारतीय शेयर बाजार में नए वित्त वर्ष के पहले दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 1800 अंक यानी 2.60% चढ़कर 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी लगभग 550 अंक यानी 2.50% की बढ़त के साथ 22,900 के करीब पहुंच गया है।

सुबह के कारोबार में ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई, जिससे बाजार में व्यापक तेजी बनी रही। यह उछाल पिछले सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों के भरोसे की वापसी को दर्शाता है।

तेजी के पीछे क्या कारण 
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कम होने के संकेत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ संघर्ष के जल्द समाप्त होने की संभावना जताई है।

दूसरा, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मजबूती ने भारतीय निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है।

ग्लोबल मार्केट का असर
एशियाई बाजारों में आज अच्छी तेजी दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4% ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% तक चढ़ गया। हांगकांग और चीन के बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली।

वहीं, 31 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी जोरदार तेजी रही थी। डाउ जोन्स 1,125 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इन संकेतों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

पिछला ट्रेंड
इससे पहले 30 मार्च को भारतीय बाजार में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स 1,636 अंक गिरकर 71,948 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 488 अंक फिसल गया था। 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहा।

निवेशकों के लिए क्या संकेत 
विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा तेजी शॉर्ट-टर्म रैली का संकेत हो सकती है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। ग्लोबल घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतें आगे बाजार की दिशा तय करेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2026 By Nitin Trivedi

शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1800 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार

बिजनेस न्यूज

भारतीय शेयर बाजार में नए वित्त वर्ष के पहले दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 1800 अंक यानी 2.60% चढ़कर 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी लगभग 550 अंक यानी 2.50% की बढ़त के साथ 22,900 के करीब पहुंच गया है।

सुबह के कारोबार में ऑटो, IT, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई, जिससे बाजार में व्यापक तेजी बनी रही। यह उछाल पिछले सत्र की गिरावट के बाद निवेशकों के भरोसे की वापसी को दर्शाता है।

तेजी के पीछे क्या कारण 
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में तेजी के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कम होने के संकेत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ संघर्ष के जल्द समाप्त होने की संभावना जताई है।

दूसरा, वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत। एशियाई और अमेरिकी बाजारों में मजबूती ने भारतीय निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है।

ग्लोबल मार्केट का असर
एशियाई बाजारों में आज अच्छी तेजी दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4% ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% तक चढ़ गया। हांगकांग और चीन के बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली।

वहीं, 31 मार्च को अमेरिकी बाजारों में भी जोरदार तेजी रही थी। डाउ जोन्स 1,125 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक और S&P 500 में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई। इन संकेतों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

पिछला ट्रेंड
इससे पहले 30 मार्च को भारतीय बाजार में भारी गिरावट आई थी। सेंसेक्स 1,636 अंक गिरकर 71,948 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 488 अंक फिसल गया था। 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहा।

निवेशकों के लिए क्या संकेत 
विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा तेजी शॉर्ट-टर्म रैली का संकेत हो सकती है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। ग्लोबल घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतें आगे बाजार की दिशा तय करेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/strong-surge-in-stock-market-sensex-rises-1800-points-nifty/article-49754

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.