Success Story: डूबते वेंचर पर लगा दिया दांव, अब 227 करोड़ के मालिक, क्‍या है कारोबार?

Business News

अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के सीएमडी हैं। उन्‍होंने साल 2010 में एक डूबते अस्पताल पर दांव लगाया था। इसे खरीदकर रेडिएंट लाइफ केयर शुरू किया। फिर इसे मैक्स हेल्थकेयर में मिला दिया। 2023 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया के ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला। आज उनकी संपत्ति 2.6 अरब डॉलर है।

अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर के प्रमुख हैं। उन्‍होंने IIT या IIM जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई नहीं की है। फिर भी अरबों का कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है। फोर्ब्‍स रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। उन्होंने मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदे हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। फोर्ब्स इंडिया उन्‍हें 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023' से सम्मानित कर चुका है। आइए, यहां अभय सोई की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

दिग्‍गज कंपनियों के साथ किया काम

दिग्‍गज कंपनियों के साथ किया काम

अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन है। सोई ने अपना करियर आर्थर एंडरसन में शुरू किया था। वहां वह कंपनियों को वित्तीय समस्याओं से उबारने में मदद करते थे। इसके बाद उन्होंने EY और KPMG में भी काम किया। फिर उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

डूब रहे अस्‍पताल को खरीद लिया

डूब रहे अस्‍पताल को खरीद लिया

अभय सोई ने अमेरिकी बिलियनेयर सेठ क्लारमन की निवेश फर्म बॉउपोस्ट ग्रुप के लिए 30 करोड़ डॉलर (लगभग 1,880 करोड़ रुपये) का एक इंडिया-सेंट्रिक स्पेशल सिचुएशंस फंड भी शुरू किया। 2009 में सोई ने हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखा। उन्होंने अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करके इस नए क्षेत्र में सफलता हासिल की। 2010 में उन्होंने दिल्ली के एक संघर्ष कर रहे 650-बेड वाले अस्पताल को खरीद लिया। फिर उसे रेडिएंट लाइफ केयर में बदल दिया। बाद में जून 2020 में इसका मैक्स हेल्थकेयर के साथ विलय हो गया। दो महीने बाद ही मर्ज हुई कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गई। यह सोई के उद्यमशीलता के सफर में एक बड़ी उपलब्धि थी।

आज अरबों की संपत्ति

आज अरबों की संपत्ति

फोर्ब्स इंडिया की ओर से अभय सोई को 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023' के खिताब से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, मैक्स हेल्थकेयर के विकास और मरीजों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया। फोर्ब्स के अनुसार, सोई की कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। सोई की शानदार जीवनशैली भी चर्चा का विषय रही है। 2019 में उन्होंने मुंबई के थ्री सिक्सटी वेस्ट कॉम्प्लेक्स में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे। एक फ्लैट की कीमत 54 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी तरुणा सोई ने दूसरे फ्लैट के लिए 57.25 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा, सोई के पास इसी बिल्डिंग में 10 कार पार्किंग भी हैं। सोई के दो बच्चे हैं।

उद्यमियों के लिए प्रेरणा

उद्यमियों के लिए प्रेरणा

अभय सोई न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक विजनरी लीडर भी हैं। उन्‍होंने भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सफलता की कहानी युवा उद्यमियों के लिए मिसाल है। यह दर्शाती है कि किस तरह से नए विचारों और रणनीतियों के साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनका सफर साबित करता है कि मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से आप कोई भी ऊंचाई हासिल कर सकते हैं।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Success Story: डूबते वेंचर पर लगा दिया दांव, अब 227 करोड़ के मालिक, क्‍या है कारोबार?

Business News

अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर के प्रमुख हैं। उन्‍होंने IIT या IIM जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई नहीं की है। फिर भी अरबों का कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है। फोर्ब्‍स रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। उन्होंने मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदे हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। फोर्ब्स इंडिया उन्‍हें 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023' से सम्मानित कर चुका है। आइए, यहां अभय सोई की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

दिग्‍गज कंपनियों के साथ किया काम

दिग्‍गज कंपनियों के साथ किया काम

अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन है। सोई ने अपना करियर आर्थर एंडरसन में शुरू किया था। वहां वह कंपनियों को वित्तीय समस्याओं से उबारने में मदद करते थे। इसके बाद उन्होंने EY और KPMG में भी काम किया। फिर उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

डूब रहे अस्‍पताल को खरीद लिया

डूब रहे अस्‍पताल को खरीद लिया

अभय सोई ने अमेरिकी बिलियनेयर सेठ क्लारमन की निवेश फर्म बॉउपोस्ट ग्रुप के लिए 30 करोड़ डॉलर (लगभग 1,880 करोड़ रुपये) का एक इंडिया-सेंट्रिक स्पेशल सिचुएशंस फंड भी शुरू किया। 2009 में सोई ने हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखा। उन्होंने अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करके इस नए क्षेत्र में सफलता हासिल की। 2010 में उन्होंने दिल्ली के एक संघर्ष कर रहे 650-बेड वाले अस्पताल को खरीद लिया। फिर उसे रेडिएंट लाइफ केयर में बदल दिया। बाद में जून 2020 में इसका मैक्स हेल्थकेयर के साथ विलय हो गया। दो महीने बाद ही मर्ज हुई कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गई। यह सोई के उद्यमशीलता के सफर में एक बड़ी उपलब्धि थी।

आज अरबों की संपत्ति

आज अरबों की संपत्ति

फोर्ब्स इंडिया की ओर से अभय सोई को 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023' के खिताब से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, मैक्स हेल्थकेयर के विकास और मरीजों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया। फोर्ब्स के अनुसार, सोई की कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। सोई की शानदार जीवनशैली भी चर्चा का विषय रही है। 2019 में उन्होंने मुंबई के थ्री सिक्सटी वेस्ट कॉम्प्लेक्स में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे। एक फ्लैट की कीमत 54 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी तरुणा सोई ने दूसरे फ्लैट के लिए 57.25 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा, सोई के पास इसी बिल्डिंग में 10 कार पार्किंग भी हैं। सोई के दो बच्चे हैं।

उद्यमियों के लिए प्रेरणा

उद्यमियों के लिए प्रेरणा

अभय सोई न सिर्फ एक सफल उद्यमी हैं, बल्कि एक विजनरी लीडर भी हैं। उन्‍होंने भारतीय हेल्थकेयर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सफलता की कहानी युवा उद्यमियों के लिए मिसाल है। यह दर्शाती है कि किस तरह से नए विचारों और रणनीतियों के साथ बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनका सफर साबित करता है कि मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से आप कोई भी ऊंचाई हासिल कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/success-story-put-on-drowning-venture-now-what-is-the/article-10261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.