Tata मोटर्स भारत में अगले साल 3 नई SUV लॉन्च करेगी, Sierra को लेकर लोगों में बड़ी बेकरारी

Business News

टाटा मोटर्स के लिए यह साल 2024 काफी जबरदस्त रहा, जहां कंपनी ने ऑल्ट्रोज रेसर, टाटा नेक्सॉन सीएनजी और एसयूवी कूपे कर्व के अलग-अलग मॉडल लॉन्च किए और अब कंपनी अगले साल 2025 में और भी नई एसयूवी लॉन्च करेगी, जिनमें 3 सबसे खास है और आज हम आपको इन्हीं बारे में बताने जा रहे हैं।

टाटा मोटर्स के लिए आने वाला साल 2025 काफी जबरदस्त रहने वाला है, क्योंकि यह देसी कंपनी एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। जी हां, आपने सिएरा के बारे में सुना होगा, जिस एसयूवी ने वर्षों पहले टाटा मोटर्स को नई पहचान दिलाने में कामयाबी हासिल की थी और अब इस आइकॉनिक की वापसी होने वाली है। इस साल मोबिलिटी एक्सपो में इससे शोकेस भी किया गया था और अब खबर आ रही है कि अगले साल इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को लाया जा सकता है। इसके साथ ही हैरियर के इलेक्ट्रिक मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है।

टाटा हैरियर ईवी

टाटा मोटर्स अगले साल भारत में अपनी मिडसाइज एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल फरवरी में मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस हैरियर ईवी ने लोगों का दिल चुरा लिया था और अब यह अगले साल भारतीय सड़कों पर दिखने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी में पावरफुल बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो कि सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। लुक और फीचर्स में भी टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक काफी जबरदस्त होगी।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स अगले साल पहली छमाही में अपनी आइकॉनिक सिएरा एसयूवी की वापसी कराने के लिए तैयार है और इसे इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लैटफॉर्म पर बेस्ड रखा जाएगा। सिएरा को इलेक्ट्रिक के साथ ही पेट्रोल और डीजल जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। बाद बाकी स्टाइलिश लुक और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। वहीं, फीचर्स के मामले में भी टाटा सिएरा के सभी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल मॉडल काफी जबरदस्त होंगे।

इलेक्ट्रिक कारों पर टाटा मोटर्स का दांव

आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कार कंपनियां काफी सजग हो गई हैं और आने वाले समय में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी आ रही हैं। टाटा मोटर्स से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी और बीई ब्रैंड से ला रही है। अगले साल की शुरुआत में हुंडई अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल ला रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Nov 2024 By दैनिक जागरण

Tata मोटर्स भारत में अगले साल 3 नई SUV लॉन्च करेगी, Sierra को लेकर लोगों में बड़ी बेकरारी

Business News

टाटा मोटर्स के लिए आने वाला साल 2025 काफी जबरदस्त रहने वाला है, क्योंकि यह देसी कंपनी एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। जी हां, आपने सिएरा के बारे में सुना होगा, जिस एसयूवी ने वर्षों पहले टाटा मोटर्स को नई पहचान दिलाने में कामयाबी हासिल की थी और अब इस आइकॉनिक की वापसी होने वाली है। इस साल मोबिलिटी एक्सपो में इससे शोकेस भी किया गया था और अब खबर आ रही है कि अगले साल इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को लाया जा सकता है। इसके साथ ही हैरियर के इलेक्ट्रिक मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है।

टाटा हैरियर ईवी

टाटा मोटर्स अगले साल भारत में अपनी मिडसाइज एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल फरवरी में मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस हैरियर ईवी ने लोगों का दिल चुरा लिया था और अब यह अगले साल भारतीय सड़कों पर दिखने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी में पावरफुल बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो कि सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। लुक और फीचर्स में भी टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक काफी जबरदस्त होगी।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स अगले साल पहली छमाही में अपनी आइकॉनिक सिएरा एसयूवी की वापसी कराने के लिए तैयार है और इसे इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लैटफॉर्म पर बेस्ड रखा जाएगा। सिएरा को इलेक्ट्रिक के साथ ही पेट्रोल और डीजल जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। बाद बाकी स्टाइलिश लुक और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। वहीं, फीचर्स के मामले में भी टाटा सिएरा के सभी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल मॉडल काफी जबरदस्त होंगे।

इलेक्ट्रिक कारों पर टाटा मोटर्स का दांव

आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कार कंपनियां काफी सजग हो गई हैं और आने वाले समय में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी आ रही हैं। टाटा मोटर्स से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी और बीई ब्रैंड से ला रही है। अगले साल की शुरुआत में हुंडई अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल ला रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tata-motors-will-launch-3-new-suv-in-india-next/article-4084

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.